फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेधावियों को मिला अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान, डीएम बोले- सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं

Thu, 27 Jun 2019 04:51 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,भदोही
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,भदोही Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 27 Jun 2019 04:51 AM IST
विज्ञापन
Amar ujala bhavishya jyoti samman in  bhadohi
अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान के साथ मेधावी छात्र - फोटो : अमर उजाला

सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। सतही ज्ञान से सफलता नहीं मिल सकती। लक्ष्य पर नजर रखें और कड़ी मेहनत को अपना हथियार बनाएं, लक्ष्य जरूर मिलेगा। ये बातें बुधवार को जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने अमर उजाला की ओर से आयोजित भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कहीं। उन्होंने कहा कि सामान्य ज्ञान को लगातार बढ़ाते रहें।

Amar ujala bhavishya jyoti samman in  bhadohi

अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह बुधवार को जिला पंचायत सभागार में आयोजित किया गया। इसमें जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद और जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक चौरसिया ने 10वीं और 12वीं के 70 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि समय बदल रहा है। दिन-प्रतिदिन स्पर्धाएं और कठिन होती जा रहीं हैं। नई जानकारी से हमेशा अपडेट रहें और लक्ष्य पर निगाह रखें।

Amar ujala bhavishya jyoti samman in  bhadohi

कड़ी मेहनत का दूसरा कोई विकल्प नहीं है। यूपी बोर्ड के साथ सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के मेधावियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र से पुरस्कृत करने के साथ ही जिलाधिकारी ने अपने छात्र जीवन के निजी अनुभव भी साझा किए। उन्होंने कहा कि स्कूल में पढ़ाई के दौरान एक शिक्षक सभी बच्चों से पूछ रहे थे कि भविष्य में क्या बनोगे। मेरी बारी आई तो मैंने कहा कि कलेक्टर बनूंगा। जबकि कलेक्टर क्या होता है, शायद मुझे पता भी नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amar ujala bhavishya jyoti samman in  bhadohi

जिला विद्यालय निरीक्षक ने छात्रों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि आपने जो शुरुआत की है, उसे सतत बनाए रखें। आपकी ऊर्जा से ही यह देश रोशन होगा। बशर्ते अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाना होगा। सिद्धांत जिंदगी जीने का आधार होते हैं, लेकिन व्यावहारिक ज्ञान हर रोज की समस्याओं से निपटने के सूत्र होते हैं।

विज्ञापन
Amar ujala bhavishya jyoti samman in  bhadohi

जीवन में प्रैक्टिकल रहें। सच्चाई से भागने की जरूरत नहीं है, उसका डटकर सामना करने की जरूरत होती है।  बीच-बीच में अभिभावकों ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक संतोष सिंह ने किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed