{"_id":"58b050264f1c1b1b4bb23adb","slug":"amar-singh-target-sp-leaders-at-varanasi-says-sp-leaders-has-terrorist-connection","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":" काशी में 'अमर' बोल: पीएम को बताया कृष्ण, सपा नेताओं पर फोड़े आरोपों के बम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी में 'अमर' बोल: पीएम को बताया कृष्ण, सपा नेताओं पर फोड़े आरोपों के बम
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sat, 25 Feb 2017 04:11 PM IST
विज्ञापन
amar singh
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी से निष्कासित राज्यसभा सांसद अमर सिंह महाशिवरात्रि के मौके पर वाराणसी पहुंचे। काशी विश्वनाथ का दर्शन करने के बाद अमर सिंह मीडिया से मुखातिब हुए। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने सपा नेताओं पर आरोपों का बम छोड़ा। आगे की स्लाइड्स में पढ़े क्या कहा..
amar singh
- फोटो : अमर उजाला
अमर सिंह ने शुक्रवार को यहां आजम खान समेत अन्य सपा नेताओं पर जमकर हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि सपा नेता आजम खान और राज्यसभा सदस्य मुनव्वर सलीम के आतंकियों से रिश्ते हैं। पाकिस्तानी उच्चायोग में काम करने वाले शाहिद ने देश में जासूसी करते पकड़े जाने के बाद सुरक्षा एजेंसियों की पूछताछ में इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने केंद्र सरकार से इस मामले की एनआईए और आईबी से जांच कराने की मांग की।
amar singh
- फोटो : अमर उजाला
अमर सिंह ने कहा कि सामूहिक बलात्कार के आरोपी गायत्री प्रजापति के प्रचार में अखिलेश समेत पूरी पार्टी लगी हुई है। पीएम मोदी और अमित शाह को आतंकी बताने वाले आजम खान, राजेंद्र चौधरी समेत अन्य सपा नेता पहले अपने गिरेबान में झांकें। जांच र्हुई तो सच उजागर होते देर नहीं लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
amar singh
- फोटो : अमर उजाला
सपा में पारिवारिक विवाद पर कहा कि यह पूरी कहानी पहले से तय थी। पिता-पुत्र एक हैं। उन्हें तो लंदन से सिर्फ इसलिए बुलाया गया था कि ठीकरा उनके सिर फोड़ा जा सके। अब सपा से उनके रिश्ते नहीं हैं लेकिन मुलायम सिंह यादव की कोई व्यक्तिगत जरूरत होगी तो वह मदद को तैयार रहेंगे। कांग्रेस के बारे में कहा कि यूपी में उसकी कोई जमीन नहीं है।
विज्ञापन
amar singh
- फोटो : अमर उजाला
अमर सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए उनकी तुलना द्वारिकाधीश से की। कहा, सपा में रहते हुए मैंने नोटबंदी का समर्थन किया था। पीएम कब्रिस्तान और श्मशान की बात कर रहे हैं तो इसमें गलत क्या है। वह केवल कब्रिस्तान की बात करते तो आपत्ति होती।