{"_id":"5ad632f34f1c1b9c098b51bc","slug":"akshaya-tritiya-market-is-ready-and-advance-booking-start","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बनारसः अक्षय तृतीया के लिए सज गए बाजार, इतने करोड़ की हो चुकी है एडवांस बुकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारसः अक्षय तृतीया के लिए सज गए बाजार, इतने करोड़ की हो चुकी है एडवांस बुकिंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 17 Apr 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
akshaya tritiya
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनारस में अक्षय तृतीया पर खरीददारी के लिए बाजार तैयार है। हालांकि अक्षय तृतीया को देखते हुए पखवारे भर पहले से ही आभूषणों और सिक्कों की बुकिंग शुरू हो गई थी। मंगलवार तक आभूषणों और सिक्कों की बुकिंग का आंकड़ा करोड़ों में पहुंच गया। सराफा बाजार के जानकारों के अनुसार इस बार अक्षय तृतीया पर सौ करोड़ से ज्यादा के कारोबार का अनुमान है। आगे की स्लाइड्स में देखें...
akshaya tritiya
- फोटो : self
सराफा बाजार में धनतेरस के बाद अक्षय तृतीया पर खासी रौनक रहती है और जमकर खरीददारी होती है। इन दिनों लगन का सीजन भी चल रहा है इसलिए बुधवार को खरीददारी कुछ ज्यादा ही होने की उम्मीद है। अक्षय तृतीया पर दान कर पुण्य कमाने की लालसा ने गिफ्ट आइटमों में चांदी की मूर्तियों एवं सिक्कों की मांग अधिक है। हीरा ने इस बार भी लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है।
akshaya tritiya
ग्राहकों के बीच हल्के वजन के सोने और हीरे के फैशनेबल ईयर रिंग, अंगूठी, चूड़ी, कंगन, टप्स आदि की खासी मांग है। कुछ प्रतिष्ठानों पर लगन को देखते हुए खास वैरायटी लांच कर लुभावने आफर दिए गए हैं। पिछले साल अक्षय तृतीया पर सराफा कारोबार में 30 फीसदी की दखल रखने वाली डायमंड ज्वेलरी का इस बार 40 फीसदी का आंकड़ा पार होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ के जिला महामंत्री किशोर कुमार सेठ ने बताया कि इस बार अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
akshaya tritiya
- फोटो : अमर उजाला
पिछले बार की अपेक्षा इस बार 20 से 25 प्रतिशत ज्यादा का कारोबार होने की उम्मीद है। उधर, ऑटो मोबाइल सेक्टर में भी अच्छी खरीददारी की संभावना जताई गई है। अक्षय तृतीया को देखते हुए अब तक पांच करोड़ के सोने के सिक्के, 22 करोड़ के सोने के आभूषण, 32 करोड़ के हीरे के आभूषण, तीन करोड़ के चांदी के सिक्के, नौ करोड़ की चांदी के आभूषण, दो करोड़ की चांदी की मूर्तियों सहित 75 करोड़ से अधिक की बुकिंग हो चुकी है।