फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वाराणसी में अखिलेश यादव बोले: ओम प्रकाश राजभर को झाड़-फूंक कराने की जरूरत, चाचा शिवपाल पर भी दिया बड़ा बयान

Thu, 28 Jul 2022 02:58 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 28 Jul 2022 02:58 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav said Om Prakash Rajbhar needs to be exorcised also comment on Shivpal yadav
वाराणसी एयरपोर्ट के बाहर अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को जौनपुर जाने के क्रम में वाराणसी एयरपोर्ट के बाहर मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर और चाचा शिवपाल यादव से जुड़े सवालों का जवाब दिया। वहीं राज्य और केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने सपा-सुभासपा के 'तलाक' का ठीकरा भाजपा के सिर फोड़ा।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा द्वारा विपक्ष को डरा कर गठबंधन तोड़ने का दवाब बनाया गया है। ओमप्रकाश राजभर को भाजपा से डर है। वहीं राजभर के बयानों पर उन्होंने कहा कि यह पहली बार है जब मेरे ऊपर पैसे लेकर टिकट बांटने का आरोप लगा है।

'एसी' के सवाल पर कहा कि ओमप्रकाश राजभर के अंदर किसी और की आत्मा प्रवेश कर चुकी है। उन्हें झाड़-फूंक करवाने की आवश्यकता है। चाचा शिवपाल यादव को लेकर अखिलेश बोले, 'उन्हें लगता है कि मैं चाचा का सम्मान नहीं कर पा रहा हूं। इसलिए उन्हें स्वतंत्र कर दिया। वो अपनी अलग से पार्टी बनाकर किसानों, असहाय और गरीबों की सेवा करें।'

Akhilesh Yadav said Om Prakash Rajbhar needs to be exorcised also comment on Shivpal yadav
वाराणसी एयरपोर्ट के बाहर अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

पत्नी के साथ रुद्राभिषेक करते हुए अपनी वायरल हुई तस्वीर पर उन्होंने कहा कि मुझे भाजपा से धर्म सीखने की जरूरत नहीं है। कहा कि भारतीय जनता पार्टी धर्म का इस्तेमाल कर राजनीति करने वाली पार्टी है।

Akhilesh Yadav said Om Prakash Rajbhar needs to be exorcised also comment on Shivpal yadav
वाराणसी एयरपोर्ट के बाहर अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने जीएसटी की बढ़ी दरों को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला। कहा कि बाबा भोलेनाथ को चढ़ाने वाले दूध पर इस सरकार ने टैक्स लगा दिया। इस सरकार में जनता महंगाई से परेशान है। ईडी के सवाल पर कहा कि समय-समय पर केंद्र सरकार ईडी का इस्तेमाल करती रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Akhilesh Yadav said Om Prakash Rajbhar needs to be exorcised also comment on Shivpal yadav
वाराणसी एयरपोर्ट के बाहर अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

अखिलेश यादव ने दावा किया कि समाजवादी पार्टी आने वाले समय में रामपुर और आजमगढ़ सीट पर फिर से कब्जा जमाएगी। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए समाजवादी पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। 

विज्ञापन
Akhilesh Yadav said Om Prakash Rajbhar needs to be exorcised also comment on Shivpal yadav
वाराणसी एयरपोर्ट के बाहर अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

वहीं बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर हुए गड्ढे पर उन्होंने तंज कसा। कहा कि प्रधानमंत्री जिसका उद्घाटन कर रहे हैं वो सड़क धंस जा रही है। लोगों की जान चली जा रही है। एक्सप्रेस-वे के निर्माण में मानक का ध्यान नहीं रखा गया। उन्होंने इसकी जांच की मांग की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed