भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की खुदकुशी की वजह अब तक साफ नहीं हो सकी है। आकांक्षा मूल रूप से भदोही के चौरी बाजार क्षेत्र के बरदहां गांव की रहने वाली थीं। उनका ननिहाल मिर्जापुर के विंध्याचल में है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का कहना है कि आकांक्षा एक भोजपुरी गायक के करीब थीं। पुलिस के मुताबिक, आकांक्षा भोजपुरी गायक के साथ वाराणसी के टकटकपुर क्षेत्र में लिव इन रिलेशन में रहती थीं। गायक के दुर्व्यवहार से ही दुखी रहने लगी थीं। इसी वजह से अवसादग्रस्त थीं। पुलिस के जाने पर वह गायक अपने कमरे में नहीं मिला। हालांकि, गायक से मनमुटाव व विवाद का आकांक्षा के काम पर कोई असर नहीं पड़ा था। पुलिस अभिनेत्री के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल कर यह जानने की कोशिश कर रही है कि आखिरी बार उनकी बात किससे हुई थी? वह किसके साथ थीं? किसकी पार्टी में गई थीं? पुलिस के अनुसार, मोबाइल की कॉल डिटेल प्रकरण की गुत्थी सुलझाने में एक अहम कड़ी साबित होगी।
Akanksha Dubey: वाराणसी में लिव-इन रिलेशनशिप में रहती थीं आकांक्षा दुबे, कॉल डिटेल से खुलेगा खुदकुशी का राज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 26 Mar 2023 10:32 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन