फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी के सबसे स्वच्छ शहर की गंदगी देख भड़के मंत्री, फावड़े से साफ की गंदी नाली

Sun, 21 May 2017 10:45 AM IST
amarujala.com- Written by: अजीत कुमार सिंह
amarujala.com- Written by: अजीत कुमार सिंह Updated Sun, 21 May 2017 10:45 AM IST
विज्ञापन
After watching the dirt of the cleanest city of UP Varanasi, The minister clean the dirty drain
suresh khanna clean dirty drain in varanasi - फोटो : अमर उजाला

यूपी के सबसे स्वच्छ शहर वाराणसी की सफाई व्यवस्‍था की हकीकत शनिवार को एक बार फिर सबके सामने आ गई। प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में हालात का जायजा लेने पहुंचे प्रदेश के नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना यहां की गंदगी देख इतना भड़क गए कि खुद ही फावड़ा उठाकर सफाई करने लगे।

After watching the dirt of the cleanest city of UP Varanasi, The minister clean the dirty drain
suresh khanna clean dirty drain in varanasi - फोटो : अमर उजाला

योगी सरकार बनने के बाद प्रदेश सरकार का पूरा फोकस वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले वाराणसी को एक मॉडल शहर के रुप में विकसित करने पर है। प्रदेश सरकार के इस मिशन को पूरा करने की जिम्मेदारी नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना को दी गई है।

After watching the dirt of the cleanest city of UP Varanasi, The minister clean the dirty drain
suresh khanna clean dirty drain in varanasi - फोटो : अमर उजाला

नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना सुबह चुपके से शहर के स्वच्‍क्षता का जायजा लेने के लिए निकल पड़े। सिकरौल भीम नगर मल्लाह बस्ती पहुंचकर उन्होंने देखा नालियां ओवर फ्लो कर रही हैं और कचरे से पटी पड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
After watching the dirt of the cleanest city of UP Varanasi, The minister clean the dirty drain
suresh khanna clean dirty drain in varanasi - फोटो : अमर उजाला

मंत्री ने वहां मौजूद कुछ अधिकारियों से पूछा, ये गंदगी कैसे है और कौन इसे साफ़ करेगा। मंत्री ने सफाई कर्मी को देखा और पास बुलाकर उससे फावड़ा झाड़ू हाथों में ले लिया। बजबजाती बदबूदार नालियों को फावड़ा चलाकर साफ़ करने लगे।

विज्ञापन
After watching the dirt of the cleanest city of UP Varanasi, The minister clean the dirty drain
suresh khanna clean dirty drain in varanasi - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान वहां पुलिस वालों से लेकर स्‍थानीय लोगों की भीड़ लग गयी। लोग उनकी फोटो खींचने लगे । नाली साफ करने के बाद मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि शहर को स्वच्छ रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। कृपया सभी लोग इसमें सहयोग करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed