मुंबई सीरियल ब्लास्ट पर सुनवाई करने वाली विशेष टाडा अदालत शुक्रवार को डॉन अबु सलेम समेत पांच आरोपियों को दोषी करार दिया है। टाडा अदालत के इस ऐतिहासिक फैसले के बाद जहां पूरा देश खुशी मना रहा है वहीं एक ऐसा भी कस्बा है जहां लोग इस फैसले से बेहद निराश हैं...
टाडा कोर्ट ने अबु सलेम को इस मौत के मंजर की साजिश रचने का दोषी पाया है, जिसमें हथियार और विस्फोटक मुंबई में लाना शामिल हैं। सरकारी वकील डीएन साल्वी ने बताया कि विस्फोट का सारा सामान अबु सलेम की देख-रेख में गुजरात के रास्ते लाया गया था। इन सभी के निशाने पर देश के बडे़ नेता, पुलिस कर्मी और हिंदू लोग थे।
3 of 6
muhmmad arif
- फोटो : अमर उजाला
अदालत के इस फैसले के बाद जहां पूरे देश का माहौल है वहीं अबू सलेम के गृह जनपद आजमगढ़ के सरायमीर कस्बे में सन्नाटा पसरा है। वहीं डॉन के घर के बाहर कुछ लोग इस फैसले पर चर्चा कर रहे थे। अब सलेम के भतीजे मुहम्मद आरिफ ने कोर्ट के इस फैसले पर निराशा जताई।
4 of 6
abu salem house in azamgarh
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि इसी मामले में अभिनेता संजय दत्त को राहत मिली है। हमें भी पूरी उम्मीद है, संजय दत्त की तरह ही अबू सलेम को भी कम सजा मिलेगी। उन्होंने कहा कि अगर टाडा कोर्ट में उनके मुताबिक फैसला नहीं आया तो वे उच्च अदालतों में अपील करेंगे।
5 of 6
अबु सलेम
- फोटो : MID DAY
मुहम्मद आरिफ ने बताया कि मस्जिद में सलेम को बचाने के लिए अल्लाह से दुआ की गई है। साथ ही नमाज भी पढ़ी जा रही है। वहीं अबू सलेम के एक पडोसी ने भी कहा कि संजय दत्त को हथियार रखने के मामले में बरी कर दिया गया वहीं सलेम दोषी करार दिया गया है।