Student Murder In Ghazipur: गाजीपुर के शहर कोतवाली इलाके के महराजगंज स्थित सनबीम स्कूल में सोमवार की सुबह 10 बजे कक्षा नौ के छात्र ने फल काटने वाले चाकू से हमला कर दसवीं के छात्र आदित्य वर्मा (15) की हत्या कर दी। चाकूबाजी में आरोपी सहित तीन छात्र घायल हो गए।
सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने वारदात स्थल से चाकू बरामद किया है। जो आरोपी छात्र पानी की बोतल में छिपाकर लाया था। पुलिस के साथ ही फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिए हैं।
2 of 10
स्कूल में छात्र की हत्या
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस वारदात की असली वजह तलाशने में जुटी है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक, 15 अगस्त को छात्रों के दो गुटों में विवाद हुआ था, लेकिन विवाद की वजह क्या थी, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
3 of 10
फ्रीजर में छात्र आदित्य शव देखने के बाद रोते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उधर, पोस्टमार्टम में आदित्य के शरीर पर चाकू के चार घाव मिले हैं। घटना के बाद प्रबंधन ने स्कूल में छुट्टी कर दी। शाम को आदित्य के पिता की तहरीर पर दो छात्रों पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। दोनों नाबालिग हैं। आरोपी छात्र के पिता निजी क्लीनिक चलाते हैं।
4 of 10
छात्र की हत्या के बाद पोस्टमार्टम हाउस के सामने जुटी भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शौचालय से लड़खड़ाते निकला खून से लथपथ आदित्य
कोतवाली पुलिस ने स्कूल से सीसीटीवी कैमरे का वीडियो फुटेज जब्त किया है। पुलिस के मुताबिक, चाकू मारे जाने के बाद खून से लथपथ आदित्य शौचालय से बाहर निकल अपनी कक्षा की ओर लड़खड़ाते हुए जाते दिख रहा है।
5 of 10
आदित्य वर्मा की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस बीच एक शिक्षिका कक्षा से निकलती है और आदित्य का सिर अपनी गोद में रख लेती है। शौचालय में हुई चाकूबाजी में यूसुफपुर निवासी नमन जायसवाल (14), गाजीपुर घाट निवासी अभिनव तिवारी (15) और आरोपी छात्र घायल हुए हैं। घायल आदित्य, नमन और आरोपी छात्र को करीब 10 बजे मेडिकल कॉलेज स्थित जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने आदित्य वर्मा को मृत घोषित कर दिया।