वाराणसी पुलिस लाइन स्थित कमिश्नरेट मैदान में बुधवार सुबह दीक्षांत परेड समारोह में पांच जनपदों की 336 महिला आरक्षियों ने देश सेवा के लिए कर्तव्य मार्ग पर चलने की शपथ ली। वाराणसी से 101, सोनभद्र से 51, जौनपुर से 97, उन्नाव से 29, मिर्जापुर से 58 महिला आरक्षी दीक्षांत परेड में शामिल हुईं। महिला आरक्षियों की छह महीने की ट्रेनिंग 28 जून 2021 से चल रही थी। जो बुधवार को समाप्त हुई।
मुख्य अतिथि एडीजी जोन राजकुमार ने परेड की सलामी ली और महिला आरक्षियों को संविधान की रक्षा, अच्छा व्यवहार, कानून का पालन करने सहित अन्य शपथ दिलाई। उन्होंने सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली आरक्षियों को भी सम्मानित किया।
आठ पुरस्कार इंडोर सब्जेक्ट में, 10 पुरस्कार आउटडोर सब्जेक्ट में, एक पुरस्कार इंटरव्यू में, एक पुरस्कार सभी महिला आरक्षियों में अव्वल रहने पर और तीन पुरस्कार परेड कमांडर को दिया गया। प्रशिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। परेड कमांडर नीतू सिंह, अंजली मिश्रा और मधु द्विवेदी रही।
2 of 7
वाराणसी पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड समारोह
- फोटो : अमर उजाला
सर्वोत्तम प्रदर्शन करने वाली आरक्षी नीतू सिंह रही। पुलिस का इतिहास, पुलिस संगठन, अंतर विभागीय समन्वय, पुलिस कार्यप्रणाली और अनुशासन विषय में पुरस्कार पाने वाली महिला आरक्षियों में प्रथम सुमन सविता, द्वितीय अलोप रानी, तृतीय प्रतिमा कुमारी, चतुर्थ मायारानी, पंचम दुर्गावती और छठवें पर ममता, सातवें पर मालाराव व आठवें पर अर्चना वर्मा रहीं। बाह्य प्रशिक्षण में क्रमश: श्रद्धा पटेल, दीक्षा शर्मा, पिंकी देवी, साक्षी तिवारी, मोनू यादव, अर्चना वर्मा, शैलजा, महिमा तिवारी, महिमा उपाध्याय ने बाजी मारी।
3 of 7
वाराणसी पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड समारोह
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के संत कबीरनगर के रहने वाले कमलेश ने जब अपनी बेटी कुमारी चांदनी और भतीजी कुमारी अंकिता को पुलिस की वर्दी में परेड करते देखा तो वह भावुक हो गए। बताया कि यह गर्व की बात है कि मेरे घर की दो बेटियां पुलिस विभाग का हिस्सा बनीं हैं।
4 of 7
वाराणसी पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड समारोह
- फोटो : अमर उजाला
रायबरेली के रहने वाले होमगार्ड रामकिशोर शर्मा, गुलबख्सगंज थाने में तैनात हैं। उन्होंने बताया कि बेटी आकृति शर्मा ने पूरे परिवार का नाम रोशन किया है। बृहस्पतिवार रात ही वाराणसी आए थे। ताकि अपनी बेटी को वर्दी में परेड करते देख सकें।
5 of 7
वाराणसी पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड समारोह
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के फतेहपुर सीकरी रहने वाले सुखबीर दो दिन पहले से ही वाराणसी पहुंचे थे। सुखबीर ने बताया कि बेटी कुमारी खुशबू इस दिन के लिए वर्षों से मेहनत कर रही थी। जिसकी वजह से बेटी आज इस मुकाम पर पहुंची है। मां सुमन ने बताया कि बेटी ने परिवार का मान बढ़ाया है।