फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: मंडुवाडीह स्टेशन पर लहरेगा 100 फीट ऊंचा तिरंगा, होंगे काशी के प्रमुख स्थलों के दर्शन

Thu, 28 Feb 2019 04:39 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: vivek shukla Updated Thu, 28 Feb 2019 04:39 PM IST
विज्ञापन
100 Feet flag situated on Manduadih railway station varanasi
manduadih railway station - फोटो : amar ujala

वाराणसी के मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन की सेकेंड एंट्री पर ट्रेन पकड़ने आने वाले यात्रियों को काशी के प्रमुख स्थलों के दर्शन हो सकेंगे। सर्कुलेटिंग एरिया से लेकर प्रतीक्षालय तक मंदिर, घाट और काशी के प्रमुख दर्शनीय, पर्यटन स्थलों की पेंटिंग्स लगाई गई हैं। इतना ही नहीं स्टेशन परिसर में 100 फीट ऊंचा झंडा भी लगाया जा रहा है। देखें आगे की स्लाइड्स में...

Trending Videos
100 Feet flag situated on Manduadih railway station varanasi
manduadih railway station - फोटो : amar ujala

सेकेंड एंट्री पर वीआईपी लाउंज, यात्री प्रतीक्षालय, रिटायरिंग रूम, डारमेट्री में सारी पेंटिंग्स लगाई गई है। इतना ही नहीं प्रकाश संयोजन के चलते यह और भी आकर्षक बन पड़े हैं। पूछताछ व अनारक्षित टिकट काउंटर के पास बने अर्द्धनारीश्वर का स्वरूप हर किसी को आकर्षित कर रहा है। 

100 Feet flag situated on Manduadih railway station varanasi
manduadih railway station - फोटो : amar ujala

बुधवार को डीआरएम पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल एसके झा और वरीष्ठ मंडल इंजीनियर समन्वय अजय वार्ष्णेय ने सेकेंड एंट्री का निरीक्षण किया। इस दौरान तैयार भवन में मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया। साथ ही नजर आने वाली कमियों को दूर करने का निर्देश दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
100 Feet flag situated on Manduadih railway station varanasi
manduadih railway station - फोटो : amar ujala

डीआरएम ने बताया कि मंडुवाडीह स्टेशन को वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाया जा रहा है। इसके लिए सभी जरूरी सुविधाएं यहां प्रदान की जा रही हैं। स्टेशन के आकर्षण के लिए म्यूरल आर्ट का भी सहारा लिया गया है। आगे बताया कि सभी प्लेटफार्म पर लिफ्ट व स्वचालित सीढ़ी का भी काम जल्द शुरू होगा।

विज्ञापन
100 Feet flag situated on Manduadih railway station varanasi
manduadih railway station - फोटो : amar ujala

मंडुवाडीह सेकेंड एंट्री की खूबसूरती बनी रहे और परिसर स्वच्छ रहे इसके लिए इसे नो टोबैको जोन घोषित करने की तैयारी है। डीआरएम ने कहा कि जल्द ही इसपर अंतिम निर्णय ले लिया जाएगा। इसके बाद से स्टेशन परिसर में पान और तंबाकू खाना बिल्कुल मना हो जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed