फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Weather Update: यूपी के लखनऊ-कानपुर समेत इन जिलों में आज होगी भारी बारिश... जानें मौसम विभाग का ताजा अपडेट

Thu, 08 Aug 2024 09:09 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 08 Aug 2024 09:09 AM IST
विज्ञापन
Up Weather Update Imd Issued Heavy Rain Alert in Lucknow Kanpur Latest News in Hindi
UP Weather - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के दो तिहाई हिस्से में आज भी अच्छी बारिश होने के आसार हैं। बुधवार को तराई और दक्षिणी इलाकों में अच्छी बारिश हुई थी। यूपी के 25 जिलों में अगले 48 घंटों  में भारी बारिश की संभावना है। IMD ने कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। आज भी प्रदेश के दो तिहाई हिस्से में हल्की से मध्यम बारिश संभावना है। 
Up Weather Update Imd Issued Heavy Rain Alert in Lucknow Kanpur Latest News in Hindi
बारिश (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक मानसून ट्रफ के प्रदेश के केंद्रीय हिस्से में खिसकने की वजह से बृहस्पतिवार को प्रदेश के तराई व दक्षिणी इलाकों समेत लखीमपुर खीरी, कानपुर, मथुरा, आगरा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली आदि में भी बारिश के संकेत हैं।


 
Up Weather Update Imd Issued Heavy Rain Alert in Lucknow Kanpur Latest News in Hindi
बारिश (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को प्रतापगढ़ व लखीमपुर खीरी जिले में 80 मिमी बारिश दर्ज हुई। वहीं लखनऊ, प्रयागराज और अंबेडकर नगर में 70 मिमी, हरदोई में 59.4 मिमी, शाहजहांपुर में 51 मिमी और बरेली में 31.7 मिमी. बारिश हुई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Up Weather Update Imd Issued Heavy Rain Alert in Lucknow Kanpur Latest News in Hindi
बारिश (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
अधिकतम तापमान की बात करें तो मंगलवार को प्रदेश में ओरई में सर्वाधिक 35.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं वाराणसी में 34.5 डिग्री और कानपुर में 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान की बात करें तो बाराबंकी में सबसे कम 21 डिग्री सेल्सियस तो गाजीपुर में 22 डिग्री और अयोध्या में 23 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।
 
विज्ञापन
Up Weather Update Imd Issued Heavy Rain Alert in Lucknow Kanpur Latest News in Hindi
बारिश (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
आज भी बदली और रिमझिम बारिश के आसार
राजधानी में मंगलवार की देर रात हुई बारिश से बुधवार की सुबह मौसम सुहाना हो गया। रिमझिम बारिश से तापमान में भी गिरावट आई और उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। सुबह देर तक हुई बारिश की वजह से काम पर निकले लोगों को छतरी और रेनकोट का सहारा लेना पड़ा।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed