उन्नाव के एक अधिवक्ता ने महिला को आत्मदाह के लिए भड़काया था। साजिश के तहत उन्नाव से ही उसको पेट्रोल दिलाया था। महिला के पास से बरामद मोबाइल से मिली कॉल रिकॉर्डिंग से इसका खुलासा हुआ। बुधवार रात पुलिस ने आरोपी अधिवक्ता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गंभीर धाराओं पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया।
2 of 12
women tries to burn herself
- फोटो : अमर उजाला
उन्नाव के पुरवा निवासी 32 साल की अंजली ने मंगलवार सुबह गौतमपल्ली इलाके में ज्वलनशील पदार्थ डालकर खुद को आग लगा ली थी। उनकी हालत बेहद नाजुक है।
3 of 12
अधिवक्ता सुनील कुमार
- फोटो : अमर उजाला
डीसीपी सेंट्रल रवीना त्यागी ने बताया कि मामले में अंजली के मोबाइल की जांच की गई तो उसमें तमाम कॉल रिकॉर्डिंग मिलीं। जिससे पता चला कि पुरवा निवासी 60 वर्षीय अधिवक्ता सुनील कुमार ने अंजली को आत्मदाह करने के लिए भड़काया था।
4 of 12
अधिवक्ता सुनील कुमार
- फोटो : अमर उजाला
कॉल डिटेल से भी दोनों के बीच बातचीत होने की पुष्टि हुई। पूछताछ करने के बाद उनको गिरफ्तार कर लिया गया।
5 of 12
women tries to burn herself
- फोटो : अमर उजाला
बस तुम वह काम करो...बवाल हो जाएगा..एसओ-सीओ सब औकात में आ जाएंगे
डीसीपी ने बताया कि अंजली के मोबाइल दो अगस्त से लेकर छह अगस्त की सुबह तक की कॉल रिकॉर्डिंग मिली हैं। सोमवार रात में जब दोनों की बातचीत हुई थी तब सुनील ने कहा था...तुम बस वो काम (आत्मदाह का प्रयास) करो।