फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: चार किलो चावल बेचकर खरीदा था मौत का ये सामान... मासूम बच्चों को इसलिए मारा; कातिल पिता ने खुद बताई वजह

Wed, 18 Jun 2025 12:23 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, उन्नाव
अमर उजाला नेटवर्क, उन्नाव Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 18 Jun 2025 12:23 PM IST
सार

Unnao Kids Murder Case: उन्नाव में दो बच्चों की हत्या करने वाले कातिल पिता रोहित ने बड़ा खुलासा किया है। आरोपी ने चार किलो चावल बेचकर जहर और कोल्डड्रिंक खरीदी थी। बच्चों के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
Unnao two children murder case Killer father Rohit sold rice to buy poison and cold drink
Unnao Kids Murder - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
Unnao Children Murder: उन्नाव के पुरवा के रम्माखेड़ा गांव में पत्नी और साली को सबक सिखाने के लिए अपने दो मासूम बच्चों की जहर देकर हत्या करने वाले कातिल पिता रोहित के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। सीओ ने हत्यारोपी को घटनास्थल पर ले जाकर दोबारा जांच की। हत्यारोपी ने पुलिस को बताया कि चार किलो चावल 125 रुपये में बेचकर वह जहर और कोल्डड्रिंक खरीदकर लाया था। बच्चों के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर की पुष्टि हुई है। पिता पुलिस हिरासत में और मां वन स्टॉप सेंटर में होने से अंतिम संस्कार में नहीं आ सके। बाबा ने कांपते हाथों से शव दफनाए।


पुरवा कोतवाली इलाके के रम्माखेड़ा गांव निवासी रोहित का 12 जून को पत्नी नेहा और साली निकिता से विवाद हुआ था। रोहित ने पुलिस को बताया था कि पत्नी ने चप्पलों से पिटाई की थी। इसका बदला लेने के लिए सोमवार को उसने अपनी ढाई साल की बेटी सोनाक्षी और छह माह के बेटे रितिक को कोल्डड्रिंक में जहर मिलाकर पिला दिया था। 
 
Unnao two children murder case Killer father Rohit sold rice to buy poison and cold drink
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और अन्य जांच टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोनों को खेत लेकर गया, जहां मौत हो गई थी। उसने चार दिन से मायके में रह रही पत्नी नेहा और साली निकिता पर बच्चों की हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर नेहा को गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि जांच में घटना की पुष्टि न होने पर पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो रोहित ने दोनों बच्चों को जहर देकर हत्या करने का गुनाह कबूल कर लिया था।

 
Unnao two children murder case Killer father Rohit sold rice to buy poison and cold drink
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और अन्य जांच टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बाबा ने किया अंतिम संस्कार
पत्नी नेहा पर लगाया अपने ही बच्चों की हत्या का आरोप निराधार मिलने के बाद उसे सिटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया था। बाद में वन स्टॉप सेंटर भेज दिया था। मंगलवार को भाई-बहन के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। शाम तीन बजे शव गांव पहुंचे और उसके बाद बाबा अमृतलाल ने अंतिम संस्कार किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Unnao two children murder case Killer father Rohit sold rice to buy poison and cold drink
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और अन्य जांच टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उधर, दोपहर में सीओ अजय कुमार सिंह ने हत्या के आरोपी को साथ ले जाकर घटना स्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। कोतवाल अमरनाथ यादव ने बताया कि सोमवार को पत्नी और साली पर दर्ज हुई हत्या की रिपोर्ट में ही आरोपी रोहित का नाम बढ़ाया गया है। पत्नी और साली के नाम विवेचना में निकाले जाएंगे।
विज्ञापन
Unnao two children murder case Killer father Rohit sold rice to buy poison and cold drink
गमगीन परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कभी-कभी समोसा खाकर बितानी पड़ती थी रात
उम्र के आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुके अमृतलाल ने रोते हुए बताया कि बेटे-बहू के विवाद ने उनका जीवन खराब कर दिया। बेटे को प्रेम विवाह के लिए मना किया तो वह नहीं माना। अपने मन से शादी की।  बाद दोनों में विवाद शुरू हो गया। अक्सर बहू अपने मायके चली जाती या फिर कहीं और जाकर रहती। बेटे को नशे की लत होने से वह भी रात में शराब पीकर आता। ऐसे में अक्सर खाना उसे ही बनाना पड़ता था। वह पौत्र-पौत्री की परवरिश भी इसी उम्मीद से कर रहे थे कि कुछ साल बाद उनका सहारा बनेंगे, लेकिन रोहित ने सब कुछ खत्म कर दिया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed