फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उन्नाव कांड: एक ही परिवार की तीन बेटियों के साथ हुए कृत्य ने झकझोर दिया, ग्रामीण बोले- सभी की दुलारी थीं तीनों

Sat, 20 Feb 2021 02:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 20 Feb 2021 02:27 PM IST
विज्ञापन
Unnao News: Villagers said this in the case of killing two girls
उन्नाव: बुआ-भतीजी की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
अरे साहब, हम तो जीवन के अंतिम पड़ाव पर हन, अबै तक गांव मां अईस कबौ ना भा, अब ई दिन भी देख रहैन। बच्चा गांव मां तो ज्यादातर किसानी या मजदूरी करै वाले हैं। सबका अपने काम से मतलब है।
Unnao News: Villagers said this in the case of killing two girls
उन्नाव: बुआ-भतीजी की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
तीन बिटियन के संग जौन कुछ भा है, वह तो बहुतै गलत है। हमार तो करेजा फटा जा रहा है। बिटियन के घरवालेन पर का बीतत होई। उन्नाव जिले के बबुरहा गांव में एक परिवार की तीन बेटियों के साथ हुए कृत्य से हर कोई हतप्रभ जरूर है पर कोई कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं है।
Unnao News: Villagers said this in the case of killing two girls
उन्नाव: बुआ-भतीजी की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
अपने दरवाजे के बाहर बैठे दो बुजुर्ग बाबूलाल और रामखेलावन की पीड़ा बहुत कुछ बयां कर गई। दोनाें ने कहा कि उनकी 80 साल की उम्र हो गई है। कभी भी गांव में इस तरह की छोटी-मोटी बात तक नहीं हुई। गांव की शांति को पता नहीं किसकी नजर लग गई। बेटियों से कुछ भी काम कह दो झट से कर देती थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Unnao News: Villagers said this in the case of killing two girls
उन्नाव: बुआ-भतीजी की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
किसी से कोई झगड़ा भी नहीं था। बुजुर्ग राजाराम ने बताया कि गांव में एक भी चौपहिया वाहन नहीं है। कभी-कभार रिश्तेदारी में आए लोग कार ले आते थे, पर आज तो गांव में वाहनों की बहुत संख्या है। अब पुलिस पर ही सबकी निगाह टिकी हुई है। 
विज्ञापन
Unnao News: Villagers said this in the case of killing two girls
उन्नाव कांड: घटना के बाद घर में छाया मातम - फोटो : अमर उजाला
डबडबाईं आंखें
पीड़िता के मकान के सामने वाली गली में रहने वाले चच्चू के दरवाजे पर नेताओं का जमावड़ा लगा था। वह हर आने-जाने वाले को एकटक निहार रहे थे। चच्चू ने डबडबाईं आंखों से बताया कि तीनों बेटियां सभी की दुलारी थीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed