{"_id":"602e594e8ebc3ee8f97616c3","slug":"unnao-news-ground-report-aunt-niece-body-was-found-in-unnao-s-field-cousin-sister-is-fighting-for-death-know-everything","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ग्राउंड रिपोर्ट: उन्नाव के खेत में मिले थे बुआ-भतीजी के शव, बहन लड़ रही मौत से जंग, यहां जानें सब कुछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राउंड रिपोर्ट: उन्नाव के खेत में मिले थे बुआ-भतीजी के शव, बहन लड़ रही मौत से जंग, यहां जानें सब कुछ
Thu, 18 Feb 2021 06:00 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 18 Feb 2021 06:00 PM IST
विज्ञापन
उन्नाव कांड: खेत में मिले थे बुआ भतीजी के शव
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश का उन्नाव जिला एक बार फिर से चर्चा में है। बुधवार की रात उन्नाव के एक खेत में बुआ-भतीजी के शव व चचेरी बहन के गंभीर हालत में मिलने से हर कोई हतप्रभ है। तीनों के गले कसे होने, हाथ बंधे मिलने की परिजनों की बात पुलिस नकार रही है। पुलिस की जांच किशोरियों के जहर खाने या खिलाए जाने तक ही सीमित है। बुआ भतीजी का पोस्टमार्टम भी पूरा हो चुका है। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
सीएम योगी ने उन्नाव की घटना को बताया अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण
- फोटो : amar ujala
बबुरहा गांव छावनी में तब्दील हो गया है। जगह-जगह बैरियर लगा दिए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। मीडिया मृतकों के परिजनों से नहीं मिल पा रही है। परिजनों को पुलिस द्वारा उठाए जाने के विरोध में ग्रामीण धरने पर बैठ गए हैं। असोहा घटना को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर भारी पुलिस बल गांव में तैनात किया गया है।
उन्नाव: बुआ-भतीजी की हत्या का मामला
- फोटो : ANI
सीओ हसनगंज, सीओ बांगरमऊ भी मौके पर मौजूद हैं। 18 दरोगा, 70 हेड कॉन्स्टेबल, 30 आरक्षी अतिरिक्त तैनात किए गए हैं। एडीएम, एसडीएम व विधायक अनिल सिंह भी गांव पहुंचे। शव दफनाने के लिए जेसीबी मंगाई गई है। सपाई और ग्रामीणों ने जेसीबी रोकते हुए नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव: बुआ-भतीजी की हत्या का मामला
- फोटो : अमर उजाला
शरीर में जहरीला पदार्थ मिलने की पुष्टि हुई है। वहीं दूसरी ओर सीएम योगी ने घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए डीजीपी को प्रकरण की पूरी रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दे दिए हैं। साथ ही अस्पताल में भर्ती पीड़िता का सरकारी व्यय पर बेहतर से बेहतर एवं नि:शुल्क इलाज सुनिश्चित किए जाने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
उन्नाव: बुआ-भतीजी की हत्या का मामला
- फोटो : अमर उजाला
उन्नाव एसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस की 6 टीमें गठित की गई हैं। इसके अलावा स्वाट व सर्विलांस टीमें भी काम कर रही हैं। गंभीर किशोरी के बयान व पोस्टमार्टम रिपोर्ट खुलासे के लिए अहम हैं। दोनों का इंतजार किया जा रहा है। जल्द ही घटना से पर्दा उठाया जाएगा हालांकि प्रथम दृष्टया मामला जहर से मौत का प्रतीत हो रहा है।