फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Unnao Case: किशोरी ने आंखें खोलीं, वेंटिलेटर सपोर्ट हटाया गया, आईसीयू के बाहर पुलिस तैनात

Sun, 21 Feb 2021 12:55 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 21 Feb 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
Unnao Case: teenager opens eyes, ventilator support removed, police stationed outside ICU
उन्नाव केस: बुआ-भतीजी की हत्या का मामला - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश में उन्नाव के असोहा बबुरहा गांव में खेत पर बेसुध मिली किशोरी का वेंटिलेटर सपोर्ट शनिवार को हटा दिया गया। रीजेंसी अस्पताल में बालरोग के डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। अस्पताल के पीआरओ परमजीत अरोड़ा ने हेल्थ बुलेटिन जारी करते हुए बताया कि अभी वह आईसीयू में ही है।

Unnao Case: teenager opens eyes, ventilator support removed, police stationed outside ICU
उन्नाव केस: परिजनों ने खुलासे पर उठाए सवाल - फोटो : amar ujala
हालत में सुधार के बाद मजिस्ट्रेट के सामने उसके बयान होंगे। उन्नाव पुलिस आईसीयू के बाहर ही तैनात है और किसी को भी किशोरी से मिलने की इजाजत नहीं है। गुरुवार देर रात डॉक्टरों के पैनल ने उसका उपचार शुरू किया था। शुक्रवार को उसके शरीर में हरकत और पलकें झपकती देख डॉक्टरों ने राहत की सांस ली। वेंटिलेटर सपोर्ट पूूरी तरह से हटने के बाद भी उसकी हालत में लगातार सुधार हो रहा है। वह इस पूरे केस की एकमात्र चश्मदीद गवाह है। उसकी हालत में सुधार होने से पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली है।

 
Unnao Case: teenager opens eyes, ventilator support removed, police stationed outside ICU
उन्नाव कांड: घटना के बाद घर में छाया मातम - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि बबुरहा गांव में हुई घटना का शुक्रवार देर शाम आईजी लक्ष्मी सिंह ने खुलासा कर दिया था। आरोपी कोई और नहीं पड़ोस के गांव का युवक निकला था। अस्पताल में भर्ती रोशनी से एकतरफा प्रेम का इजहार करने और उसके मना करने की खुन्नस पर आरोपी ने गांव के ही एक साथी की मदद से पहले खेत जाकर नमकीन खिलाया, फिर जहरीला पानी पिला दिया था। आज दोनों आरोपियों को पुलिस ने 14 दिन की रिमांड पर जेल भेज दिया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Unnao Case: teenager opens eyes, ventilator support removed, police stationed outside ICU
उन्नाव केस: पुलिस की गिरफ्त में आरोपी विनय (मुंह पर कपड़ा बांधे हुए) - फोटो : amar ujala
दुष्प्रचार करने में नौ और ट्विटर हैंडल ट्रेस
उन्नाव में असोहा की घटना में पुलिस ने नौ और ट्विटर हैंडल ट्रेस किए गए हैं। इनमें असोहा की घटना को लेकर दुष्प्रचार किया गया है। एसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि नौ लोगों के  ट्वीट घटना को लेकर मनगढ़ंत है। फर्जी पोस्ट डालकर आम जनमानस को भड़काने का काम किया गया है। सदर कोतवाली पुलिस को सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

 
विज्ञापन
Unnao Case: teenager opens eyes, ventilator support removed, police stationed outside ICU
उन्नाव केस: इसी जगह मिले थे बुआ भतीजी के शव, गंभीर हाल में मिली थी चचेरी बहन - फोटो : amar ujala
बता दें कि जहर देकर दो किशोरियों की हत्या व एक की जान लेने के प्रयास की घटना में ट्विटर हैंडल पर मनगढंत व फर्जी पोस्ट डालने के आरोप में सदर कोतवाली पुलिस ने कांग्रेस नेता एवं पूर्व सांसद डॉ. उदित राज पर बलवा करने के लिए लोगों को उकसाने व आईटी एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पोस्ट में किशोरियों से दुष्कर्म की फर्जी बात लिखी गई थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed