फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Unnao Case: बुआ-भतीजी की हत्या में शामिल दूसरा आरोपी 24 घंटे में नाबालिग से हुआ बालिग, दोनों भेजे गए जेल

Sat, 20 Feb 2021 08:05 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 20 Feb 2021 08:05 PM IST
विज्ञापन
Unnao Case: Second accused involved in murder of aunt and niece, convert in 24 hours minor to adult, both sent to jail
उन्नाव केस: दोनों आरोपियों को पुलिस ने 14 दिन की रिमांड पर भेजा जेल - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में बुआ भतीजी की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी विनय के साथी को लखनऊ आईजी रेंज लक्ष्मी सिंह ने नाबालिग बताया था वो 24 घंटे बाद बालिग निकला। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया है।
Unnao Case: Second accused involved in murder of aunt and niece, convert in 24 hours minor to adult, both sent to jail
उन्नाव: बुआ-भतीजी की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
एक गांव में तीन दिन पहले सरसों के खेत में बुआ-भतीजी के शव व चचेरी बहन गंभीर हालत में मिली थी। स्वॉट टीम ने पड़ोस के गांव पाठकपुर निवासी हत्यारोपी विनय उर्फ लंबू व उसके साथी सचिन को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। सह आरोपी सचिन को नाबालिग बताया गया था। इसलिए आईजी ने खुलासे में सचिन का नाम उजागर नहीं किया था।

Unnao Case: Second accused involved in murder of aunt and niece, convert in 24 hours minor to adult, both sent to jail
उन्नाव कांड: घटना के बाद घर में छाया मातम - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार रात में पुलिस ने सचिन की मां से उसका आधार कार्ड मंगवाया। इसमें उसकी उम्र 19 वर्ष निकली। इस पर पुलिस ने सचिन के बालिग होने का दावा कर शनिवार शाम मुख्य आरोपी विनय के साथ उसे भी सीजेएम न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Unnao Case: Second accused involved in murder of aunt and niece, convert in 24 hours minor to adult, both sent to jail
उन्नाव: बुआ-भतीजी की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए अभी दोनों को बक्खाखेड़ा स्थित अस्थाई जेल में रखा गया है। एसपी आनंद कुलकर्णी ने सचिन के बालिग होने की पुष्टि की है। वहीं लगातार चौथे दिन शनिवार को भी गांव में पुलिस बल तैनात रहा। सुबह डीएम रवींद्र कुमार और एसपी आनंद कुलकर्णीं सहित अन्य अधिकारी गांव गए और हालात का जायजा लिया।

विज्ञापन
Unnao Case: Second accused involved in murder of aunt and niece, convert in 24 hours minor to adult, both sent to jail
उन्नाव केस: बच्चियों का शव देख बदहवास पिता - फोटो : amar ujala
बैरीकेडिंग लगाकर पुलिस गांव में आने वाले बाहरी लोगों से पूछताछ करती रही। बेवजह आ रहे लोगों को लौटाया गया। एसपी ने बताया कि खुफिया विभाग को सतर्क रहने को कहा गया है। कोई भी व्यक्ति अफवाह फैलाकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed