फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Unnao case: भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर ने ढाबे में की थी बुआ भतीजी के परिजनों से बात, खुलासे को बताया फर्जी

Tue, 23 Feb 2021 03:26 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 23 Feb 2021 03:26 AM IST
विज्ञापन
Unnao case: Family met with Bhim Army chief, uproar over not letting the victim meet
उन्नाव केस: पीड़िता के परिजनों से मिले भीम आर्मी चीफ - फोटो : amar ujala
भीम आर्मी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष के गांव पहुंचने और पीड़ित परिजनों से मिलने की सूचना पर पुलिस बल के अलर्ट होने के बाद भी परिजन चकमा देकर गांव से निकल गए।  लखनऊ-कानपुर हाईवे पर सोहरामऊ कस्बा स्थित एक ढाबा में उनसे मुलाकात कर आपबीती बताई। परिजनों से मिलने के बाद सरकार पर निशाना साधते हुए खुलासे को फर्जी बता सीबीआई जांच की मांग कर वह कानपुर में भर्ती किशोरी से मिलने की बात कह हाईवे के रास्ते निकल गए।

 
Unnao case: Family met with Bhim Army chief, uproar over not letting the victim meet
समर्थकों के साथ धरने पर बैठे भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर - फोटो : amar ujala
पुलिस को जब इस बात की भनक लगी तो अधिकारियों को होश उड़ गए। मृतका के भाई से गांव से बाहर निकलने की बात पूछी गई तो उसने दो टूक कह दिया कि वह गांव में रहे या बाहर जाए कोई उसे रोक नहीं सकता। सोमवार सुबह पुलिस अधिकारियों को पता चला कि भीम आर्मी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर संगठन के लोगाें के साथ मृत बुआ-भतीजी के परिजनों से मिलने गांव पहुंच रहे हैं। सूचना मिलते ही घटाया गया पुलिस बल फिर से तैनात कर दिया गया।

 
Unnao case: Family met with Bhim Army chief, uproar over not letting the victim meet
भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर - फोटो : amar ujala
गांव जाने वाले हर मार्ग पर बैरियर लगा पूर्व की तरह पुलिस बल की ड्यूटी लगाकर उन्हें अलर्ट कर दिया गया। गांव में भी पीएसी बल को निर्देश दिए गए कि कोई भी बिना आदेश किसी बाहरी को अंदर न आने दिया जाए। एएसपी वीके पांडेय, सीओ पुरवा रमेश चंद्र प्रलयंकर ने सभी बैरियर को चेक कर सभी को कड़े दिशा निर्देश दिए। कड़ी सुरक्षा के बाद एक मृतका का भाई परिवार की महिलाओं को साथ पुलिस को चकमा दे गांव से निकल गया। भीम आर्मी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सुनियोजित ढंग से सोहरामऊ के एक ढाबा में मृतका के भाई व परिवार की महिलाओं से मुलाकात कर बिंदुवार घटना की जानकारी ली।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Unnao case: Family met with Bhim Army chief, uproar over not letting the victim meet
उन्नाव केस: परिजनों ने खुलासे पर उठाए सवाल - फोटो : amar ujala
मठ में चैन से सो रहे योगी, चंद्रशेखर 
पीड़ित परिवार से मिलने के बाद कानपुर में भर्ती किशोरी से मिलने की बात कह चंद्रशेखर काफिले के साथ भल्लाफार्म चौराहा पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से रूबरू होकर कहा कि योगी सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है। पुलिस का खुलासा सही नहीं है। मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए। कहाकि सीएम को पीड़ित के परिवार से मिलना चाहिए। वह तो मठ पर चैंन की नींद सो रहे है। उन्हें बेटियों की चीख सुनाई नहीं देती है। असोहा के पीड़ित परिवार का दर्द नहीं दिखाई दे रहा है। 

 
विज्ञापन
Unnao case: Family met with Bhim Army chief, uproar over not letting the victim meet
उन्नाव कांड: घटना के बाद घर में छाया मातम - फोटो : अमर उजाला
पीड़ित परिवार से न मिलने देने का लगाया आरोप
भीम आर्मी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर ने कहा कि सरकार के इशारे पर पुलिस ने उन्हें गांव जाने व पीड़ित परिवार से मिलने पर रोक लगाई है। जब से पीड़िता कानपुर के नर्सिंगहोम में भर्ती हुई थी, मेरी मांग पीड़िता को दिल्ली के एम्स रेफर कराने की थी। उन्होंने हाथरस की घटना का जिक्र कर सरकार से असोहा की घटना में कड़े कदम उठाने की मांग की। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed