फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Unnao case: बुआ भतीजी की हुई थी हत्या, खेत में मिले थे शव, तीसरी किशोरी को अस्पताल में आया होश

Tue, 23 Feb 2021 03:24 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 23 Feb 2021 03:24 AM IST
विज्ञापन
Unnao case: Aunt and niece was murdered, dead body found in farm, third girl Senses in hospital
उन्नाव: बुआ-भतीजी की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में सर्वोदयनगर स्थित रीजेंसी अस्पताल में भर्ती उन्नाव कांड की पीड़िता किशोरी की हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। अस्पताल के पीआरओ परमजीत अरोड़ा ने बताया कि सोमवार को किशोरी को खाने में फल और लिक्विड डाइट दी गई। फिलहाल उसकी हालत स्थिर है। अस्पताल के पीआईसीयू में बालरोग विशेषज्ञों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है।

Unnao case: Aunt and niece was murdered, dead body found in farm, third girl Senses in hospital
उन्नाव: बुआ-भतीजी की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
अस्पताल पहुंचे विधायक पंकज गुप्ता
किशोरी का हाल जानने के लिए सोमवार दोपहर उन्नाव सदर से भाजपा विधायक पंकज गुप्ता रीजेंसी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने किशोरी का हाल जानने के साथ ही परिजनों से मुलाकात कर हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। कहा कि सरकार पीड़ित परिजनों के साथ है।

Unnao case: Aunt and niece was murdered, dead body found in farm, third girl Senses in hospital
उन्नाव: बुआ-भतीजी की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
असोहा में खेत में बेसुध मिली बुआ-भतीजी और चचेरी बहन का इलाज न करने वाले कालूखेड़ा स्थित नर्सिंगहोम संचालक पर स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। प्रभारी सीएमओ ने जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की है। टीम मंगलवार को नर्सिंगहोम पहुंचकर जांच करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Unnao case: Aunt and niece was murdered, dead body found in farm, third girl Senses in hospital
उन्नाव कांड: घटना के बाद घर में छाया मातम - फोटो : अमर उजाला
आरोप सही मिले तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। असोहा थाना क्षेत्र में 17 फरवरी को शाम सात बजे बुआ-भतीजी व चचेरी बहन बेसुध हालत में मिली थी। पिता का आरोप है कि तीनों को कालूखेड़ा स्थित नर्सिंगहोम ले गए थे। वहां मौजूद डॉक्टर ने इलाज करने से मना कर दिया था।

विज्ञापन
Unnao case: Aunt and niece was murdered, dead body found in farm, third girl Senses in hospital
उन्नाव केस: बच्चियों का शव देख बदहवास पिता - फोटो : amar ujala
इस पर सीएचसी ले जाया गया था। वहां दो को मृत व एक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। उसने 18 फरवरी को दर्ज कराई रिपोर्ट में इस बात का जिक्र किया था। प्रभारी सीएमओ डॉ. तन्मय कक्कड़ ने बताया कि आरोपों की जांच के लिए डॉक्टरों की तीन सदस्यीय टीम गठित की गई है। मंगलवार को टीम नर्सिंगहोम जाकर जांच करेगी। आरोप सही मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed