{"_id":"602f92eb577ff0314673431f","slug":"unnao-case-doubt-on-blood-relationship-investigation-on-suicide-father-s-claim-scarf-was-wrapped-around-the-neck-of-the-three","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Unnao Case: खून के रिश्ते पर शक, खुदकुशी पर भी जांच, पिता का दावा, तीनों के गले में लिपटा था दुपट्टा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao Case: खून के रिश्ते पर शक, खुदकुशी पर भी जांच, पिता का दावा, तीनों के गले में लिपटा था दुपट्टा
Fri, 19 Feb 2021 04:17 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 19 Feb 2021 04:17 PM IST
विज्ञापन
उन्नाव केस: खून के रिश्ते पर शक, खुदकुशी पर भी जांच
- फोटो : amar ujala
उन्नाव में किशोरियों की हत्या की गुत्थी फिलहाल उलझ गई है। पुलिस को हत्या के न तो कोई ठोस साक्ष्य मिले हैं और न ही कोई गवाह। एक साथ तीन किशोरियों को जहर देने की वजह भी पुलिस नहीं तलाश सकी है। यही वजह है कि पुलिस अभी तक किसी निष्कर्ष तक नहीं पहुंच सकी है।
उन्नाव कांड: मृतका केे परिजन
- फोटो : amar ujala
पुलिस को ऑनर किलिंग में खून के रिश्ते पर ही शक है। खुदकुशी और रंजिश के बिंदु पर भी जांच जारी है। तीनों किशोरी एक साथ बदहवाश मिलीं। पुलिस की जांच के मुताबिक सभी को एक ही तरह से जहरीला पदार्थ दिया गया। दो की मौत हुई और एक का इलाज चल रहा है।
उन्नाव केस: फिर शुरु हुई बुआ भतीजी के शव मिलने की जांच
- फोटो : amar ujala
इसके अलावा घटना स्थल पर कुछ भी पुलिस को बरामद नहीं हुआ। जैसे कि जहरीला पदार्थ किस चीज के साथ खिलाया गया। एक और अहम बात है कि कोई भी एक साथ तीनों किशोरियों को मारने की साजिश क्यों रचेगा। इन सवालों की वजह से हत्या की गुत्थी उलझ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव: बुआ-भतीजी की हत्या का मामला
- फोटो : अमर उजाला
वहीं परिजनों ने किसी से भी रंजिश की बात नहीं बताई है। फिर भी इस बिंदु को खंगाला जा रहा है। वहीं पिता ने एफआईआर में लिखा है कि जब उन्होंने तीनों किशोरियों को देखा था तो उनके गले में दुपट्टा कसा हुआ था। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ऐसा कुछ नहीं आया है। इस वजह से भी गुत्थी उलझ गई है।
विज्ञापन
उन्नाव: बुआ-भतीजी की हत्या का मामला
- फोटो : अमर उजाला
खेत में तड़पती रहीं थीं किशोरियां
घटना स्थल एक खेत है। वहां पर सरसों की फसल खड़ी है। जहां पर तीनों किशोरियां पड़ी मिली थीं, वहां पर सरसों के पेड़ टूटे पड़े थे। फोरेंसिक एक्सपर्ट के मुताबिक जहरीला पदार्थ देने के बाद किशोरियां वहीं तड़पने लगी थीं। इस वजह से घटना स्थल ऐसा हुआ। यानी हत्यारे की करतूत की दास्तां घटना स्थल बयां कर रहा है।
घटना स्थल एक खेत है। वहां पर सरसों की फसल खड़ी है। जहां पर तीनों किशोरियां पड़ी मिली थीं, वहां पर सरसों के पेड़ टूटे पड़े थे। फोरेंसिक एक्सपर्ट के मुताबिक जहरीला पदार्थ देने के बाद किशोरियां वहीं तड़पने लगी थीं। इस वजह से घटना स्थल ऐसा हुआ। यानी हत्यारे की करतूत की दास्तां घटना स्थल बयां कर रहा है।