{"_id":"602e51028ebc3ee90413e0b2","slug":"rahul-gandhi-attack-on-up-govt-says-govt-crushing-honour-of-women-human-rights","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उन्नाव कांड: राहुल-प्रियंका का यूपी सरकार पर हमला, कहा- महिला सम्मान व मानवाधिकारों को कुचला जा रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव कांड: राहुल-प्रियंका का यूपी सरकार पर हमला, कहा- महिला सम्मान व मानवाधिकारों को कुचला जा रहा
Thu, 18 Feb 2021 05:05 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 18 Feb 2021 05:05 PM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी का यूपी सरकार पर हमला
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में हुई घटना ने एक बार फिर यूपी सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने #Save_Unnao_Ki_Beti के जरिए ट्वीट कर कहा, 'केवल दलित समाज को ही नहीं यूपी सरकार महिला सम्मान व मानवाधिकारों को भी कुचलती जा रही है। लेकिन वे याद रखें कि मैं और पूरी कांग्रेस पार्टी पीड़ितों की आवाज़ बनकर खड़े हैं और उन्हें न्याय दिलाकर ही रहेंगे।'
उन्नाव: बुआ-भतीजी की हत्या का मामला
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि उन्नाव के असोहा थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार रात तीन नाबालिग दलित लड़कियां बुधवार रात को खेत में दुपट्टे से बंधी पड़ी मिलीं थीं। इनमें दो लड़कियों की मौत हो चुकी थी, जबकि तीसरी लड़की अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है। घटना के बाद इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया है।
उन्नाव: बुआ-भतीजी की हत्या का मामला
- फोटो : अमर उजाला
गांव में उन्नाव के 9 थानों की पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि पीड़ित परिवार को नजरबंद किया गया है। वहीं, राहुल गांधी ने यूपी सरकार पर महिला सम्मान और मानवाधिकारों को कुचलने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह पीड़ितों को न्याय दिलाकर ही रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव: बुआ-भतीजी की हत्या का मामला
- फोटो : अमर उजाला
ये है पूरा मामला
उन्नाव के असोहा थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन किशोरियां खेत में पशुओं के लिए हरा चारा लेने गई थीं। देर शाम तक जब वह वापस नहीं लौटीं तो परिजन खोजने के लिए निकले। इस दौरान उन्हें तीनों लड़कियां खेत में कपड़े से बंधी मरणासन्न हालत में मिलीं। परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र असोहा ले गए, जहां पर डॉक्टरों ने दो किशोरियों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, तीसरी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे कानपुर के हैलट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। तीसरी लड़की रिजेंसी अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है। उसे वेंटीलेटर पर रखा गया है।

प्रियंका ने फेसबुक पोस्ट कर बोला हमला
- फोटो : amar ujala
प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को फेसबुक के माध्यम से कहा, 'उन्नाव की घटना दिल दहला देने वाली है। लड़कियों के परिवार की बात सुनना एवं तीसरी बच्ची को तुरंत अच्छा इलाज मिलना जांच-पड़ताल एवं न्याय की प्रक्रिया के लिए बेहद जरूरी है। खबरों के अनुसार पीड़ित परिवार को नजरबंद कर दिया गया है। यह न्याय के कार्य में बाधा डालने वाला काम है। आखिर परिवार को नजरबंद करके सरकार को क्या हासिल होगा। यूपी सरकार से निवेदन है कि परिवार की पूरी बात सुने एवं त्वरित प्रभाव से तीसरी बच्ची को इलाज के लिए दिल्ली शिफ्ट किया जाए।'