फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रेमिका के साथ अश्लीलता कर रहा था प्रेमी पुलिस ने देखा तो कर लिया गिरफ्तार, इसके बाद मच गया कोहराम

Mon, 22 Jul 2019 01:36 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 22 Jul 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
police catch couple doing obscene behavior in hospital
उन्नाव जिला अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव जिला अस्पताल में प्रेमिका के साथ अश्लील हरकत कर रहे युवक को पुलिस ने पकड़कर जीप में बैठा लिया। प्रेमी को छुड़ाने के लिए प्रेमिका ने चौकी के पूरे स्टॉफ को फंसाने की धमकी दी तो पुलिस बैकफुट पर आ गई। पुलिस को सहमा देख प्रेमिका ने जीप से प्रेमी को उतारा और साथ लेकर चली गई।



 
police catch couple doing obscene behavior in hospital
उन्नाव पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान जिला अस्पताल परिसर में करीब पौन घंटा हंगामा चला।  घटना शनिवार देर रात करीब 1 बजे की है। सदर कोतवाली के एक मोहल्ला में रहने वाली 20 वर्षीय युवती की अपनी बीमार भाभी को देखने जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंची। कुछ देर बाद पीछे से उसका प्रेमी भी वहां पहुंच गया।
police catch couple doing obscene behavior in hospital
उन्नाव कोतवाली - फोटो : अमर उजाला
काफी देर तक दोनों एक दूसरे से बात करते रहे। फिर मौका पाकर इमरजेंसी के ही तीसरे वार्ड की ओर गए और अश्लील हरकतें करने लगे। अस्पताल के स्टॉफ की नजर पड़ी तो उन्होंने अस्पताल चौकी पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
police catch couple doing obscene behavior in hospital
जिला अस्पताल उन्नाव - फोटो : अमर उजाला
मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी रामजीत यादव ने युवक को पकड़ा और जीप में बैठा कोतवाली ले जाने लगे। प्रेमी को पुलिस से छुड़ाने के लिए उसने हंगामा शुरू कर दिया। उसने चौकी प्रभारी समेत पूरे स्टॉफ को फंसा देने की धमकी दी। युवती को बिफरा देख चौकी प्रभारी ने कदम खींच लिए।
विज्ञापन
police catch couple doing obscene behavior in hospital
जिला अस्पताल उन्नाव - फोटो : अमर उजाला
इसी बीच युवती ने प्रेमी को जीप से उतारा और उसका हाथ पकड़कर फिल्मी अंदाज में बाहर निकली और उसके साथ बाइक पर बैठकर निकल गई। पुलिस उसे रोकने की हिम्मत नहीं जुटा पाई। चौकी प्रभारी रामजीत ने बताया कि युवती ने युवक को अपना रिश्तेदार बताया, जिस पर उसे जाने दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed