{"_id":"60704b0473f9b73f8233184b","slug":"panchayat-elections-wife-of-rape-convict-kuldeep-singh-sengar-gets-bjp-ticket","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी की राजनीति में चलता था दुष्कर्म के दोषी कुलदीप सेंगर का सिक्का, अब पत्नी को मिली ये जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी की राजनीति में चलता था दुष्कर्म के दोषी कुलदीप सेंगर का सिक्का, अब पत्नी को मिली ये जिम्मेदारी
Fri, 09 Apr 2021 06:10 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 09 Apr 2021 06:10 PM IST
विज्ञापन
कुलदीप सेंगर, पत्नी संगीता सेंगर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर को दुष्कर्म के मामले में उम्रकैद की सजा होने के बाद राजनीतिक विरासत को सहेजने की जिम्मेदारी उनकी पत्नी संगीता सेंगर पर आ गई। जिला पंचायत अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने जिले की राजनीति में इसे कायम भी रखा। अब इसे आगे बढ़ाना है। वहीं इस मामले में सपा नेता सुनील सिंह यादव ने ट्वीट कर भाजपा पर हमला बोला है।
संगीता सेंगर।
- फोटो : amar ujala
इस बार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में संगीता सेंगर एक बार फिर भाजपा के समर्थन से फतेहपुर चौरासी तृतीय से चुनाव मैदान में हैं। वह चुनावी सफलता हासिल कर पाती हैं या नहीं, भाजपा उन्हें जिला पंचायत अध्यक्ष का प्रत्याशी बनाती है या नहीं इसका जवाब तो भविष्य के गर्त में छिपा है लेकिन भाजपा की समर्थित उम्मीदवारों की सूची में संगीता का नाम होने से चुनावी हलकों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।
x
x
कुलदीप सेंगर, पत्नी संगीता सेंगर
- फोटो : amar ujala
कुलदीप सेंगर का कभी सूबे की राजनीति में बड़ा नाम रहा। सभी दलों में अच्छी पैठ का ही नतीजा रहा कि वर्ष 2015 में सपा से विधायक रहते हुए उन्होंने पार्टी से बगावत कर अपनी पत्नी संगीता सेंगर को जिला पंचायत चुनाव में सपा की प्रत्याशी व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति रावत के सामने उतार दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर
- फोटो : PTI
राजनीतिक रसूख ही था कि उन्होंने अपनी सत्तासीन पार्टी के खिलाफ पत्नी को जिताया। हालांकि 2017 विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उन्होंने सियासी हवा को भांपते हुए भाजपा का दामन थामा और बांगरमऊ से विधायक बने। वर्तमान में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी कुलदीप सेंगर दिल्ली की तिहाड़ जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं।
विज्ञापन
कुलदीप सिंह सेंगर
उनके छोटे भाई मनोज सेंगर की 2019 में मौत हो चुकी है। जबकि सबसे छोटा भाई अतुल सेंगर उर्फ जयदीप, दुष्कर्म पीड़िता के पिता की हत्या में सजा होने से तिहाड़ जेल में हैं। इस कारण सेंगर परिवार की राजनीतिक विरासत सहेजने की जिम्मेदारी अब संगीता सेंगर के कं धों पर है। भाजपा ने उन्हें फतेहपुर चौरासी तृतीय से समर्थन देकर चुनावी मैदान में उतारा है। जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित होने के बाद पार्टी उन्हें जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए टिकट देती है या नहीं यह 2 मई को चुनाव नतीजे आने के बाद ही साफ हो पाएगा।