{"_id":"66c44ce7db54da9151002b44","slug":"sultanpur-xen-murder-case-executive-engineer-died-not-due-to-kicks-and-punches-but-due-to-suffocation-2024-08-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक्सईएन हत्याकांड: अंगुली काटी... मुंह पर चिपकाया टेप, लात-घूंसों से की पिटाई; इस रिपोर्ट में सामने आई क्रूरता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सईएन हत्याकांड: अंगुली काटी... मुंह पर चिपकाया टेप, लात-घूंसों से की पिटाई; इस रिपोर्ट में सामने आई क्रूरता
Tue, 20 Aug 2024 02:05 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 20 Aug 2024 02:05 PM IST
विज्ञापन
Sultanpur XEN Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के सुल्तानपुर में जल निगम ग्रामीण के अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। खुद के खिलाफ की गई लिखा-पढ़ी से गुस्साए एई अमित कुमार ने अधिशासी अभियंता संतोष कुमार की हत्या की साजिश रची थी। उसने अपने सहयोगी बिहार के ही प्रदीप राम के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। हत्या में इस्तेमाल किया गया टेप अमित खुद लेकर आया था, जिसे एक्सईएन के मुंह में चिपकाने के बाद उनकी नाक बंद कर दी गई थी।
अधिशासी अभियंता संतोष कुमार (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
लात-घूंसों की चोट से नहीं, बल्कि दम घुटने से उनकी मौत हुई थी। एक्सईएन की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई थी। उनके सिर, गर्दन, हाथ पर चोट के पांच निशान भी मिले हैं।
इसी मकान में रहते थे संतोष कुमार।
- फोटो : amar ujala
जल निगम ग्रामीण के अधिशासी अभियंता संतोष कुमार की शनिवार को सुबह उनके आवास पर हत्या कर दी गई थी। संतोष के भाई संजय ने बिहार के मधुबनी निवासी एई अमित कुमार व एक अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
गिरफ्तार किया गया हत्यारोपी।
- फोटो : amar ujala
रविवार को भोर हत्या के आरोपी अमित और उसके साथी बिहार के सासाराम जनपद के कौचस छावनी, रोहतास निवासी प्रदीप राम को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने हत्या की बात कुबूल की है।
विज्ञापन
XEN Murder
- फोटो : अमर उजाला
6.20 बजे कमरे में दाखिल हुए थे अमित और प्रदीप
पुलिस के मुताबिक शनिवार को सुबह 6.20 बजे अमित और प्रदीप राम एक्सईएन के कमरे में दाखिल हुए थे। अमित टेप लेकर आया था। जल जीवन मिशन में काम कर रही एजेंसी के खिलाफ रिपोर्ट तैयार करने और उसे हटाने के लिए पत्राचार किए जाने को लेकर अमित भन्नाया हुआ था।
पुलिस के मुताबिक शनिवार को सुबह 6.20 बजे अमित और प्रदीप राम एक्सईएन के कमरे में दाखिल हुए थे। अमित टेप लेकर आया था। जल जीवन मिशन में काम कर रही एजेंसी के खिलाफ रिपोर्ट तैयार करने और उसे हटाने के लिए पत्राचार किए जाने को लेकर अमित भन्नाया हुआ था।