फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BMW Accident: सामने आया हादसे से पहले का वीडियो, 230 KM प्रति घंटा थी कार की रफ्तार, 300 तक चाहते थे पहुंचाना

Sat, 15 Oct 2022 09:51 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 15 Oct 2022 09:51 PM IST
विज्ञापन
bmw accident on purvanchal expressway viral video news in hindi
bmw accident on purvanchal expressway - फोटो : अमर उजाला

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को हुए हादसे के वक्त बीएमडब्ल्यू की रफ्तार अनियंत्रित थी। हादसे के बाद वायरल हो रहा एक वीडियो इसकी पुष्टि कर रहा है। बताया जा रहा है कि हादसे से पहले कार सवार इंजीनियर दीपक कुमार अपने किसी मित्र के साथ फेसबुक पर लाइव थे। इस दौरान कार सवार लोगों की बातें लाइव चल रही थीं। इस वीडियो के मुताबिक हादसे के वक्त बीएमडब्ल्यू की रफ्तार 230 किलोमीटर प्रति घंटा थी। कार को रोहतास जिले के मुकेश बच्चन उर्फ भोला चला रहे थे। मृतकों के परिजन परिजन शुक्रवार की देर रात जिले के पोस्टमॉर्टम हाउस पर पहुंचे। शनिवार को एक साथ चारों शवों का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजन गंतव्य के लिए रवाना हो गए।



bmw accident on purvanchal expressway viral video news in hindi
कार के उड़े परखच्चे - फोटो : अमर उजाला

डॉ. आनंद के परिवार में सभी डॉक्टर
बिहार के रोहतास जिले के डेहरी ओनसोन काली स्थान मोहन बिगहा निवासी डॉ. आनंद प्रकाश की माता का चिकित्सालय है। मौजूदा समय में डॉ. आनंद प्रकाश बिहार के जमुहार स्थित एनएमसीएच में लेप्रोसी विभाग में एचओडी के रूप में कार्यरत थे। इनके पिता डॉ. निर्मल प्रकाश सीएमओ थे। उन्होंने वीआरएस ले लिया है। डॉ. आनंद की पत्नी वंदना भी डॉक्टर हैं। बड़े भाई आदित्य प्रकाश भी डॉक्टर हैं। वर्ष 2020 में ही डॉ. आनंद ने डॉ. वंदना के साथ शादी की थी।  

bmw accident on purvanchal expressway viral video news in hindi
कार के उड़े परखच्चे - फोटो : अमर उजाला

भाई के बिना परिवार अधूरा : चंदन
बिहार के औरंगाबाद निवासी इंजीनियर दीपक कुमार के परिवार में पत्नी अनिता के साथ ही दो बच्चे हैं। बच्चों में गौरव (8) व प्रभास (6) हैं। भाई का शव लेने जिले में पहुंचे चंदन कुमार का रो-रोकर बुरा हाल था। बताया कि भाई के बिना परिवार बिखर गया। हम अधूरे हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
bmw accident on purvanchal expressway viral video news in hindi
कार के उड़े परखच्चे - फोटो : अमर उजाला

कंस्ट्रक्शन का काम करते थे अखिलेश कुमार
पोस्टमॉर्टम हाउस पर पहुंचे बिहार के औरंगाबाद निवासी उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि हादसे के शिकार हुए अखिलेश कुमार सिंह उनके साले थे। अखिलेश के परिवार में पत्नी प्रियंका सिंह, बेटा रुद्र प्रताप सिंह (9) और शौर्य प्रताप सिंह (7) है। अभी परिवार में किसी को नहीं पता है कि अखिलेश अब इस दुनिया में नहीं रहे। 

विज्ञापन
bmw accident on purvanchal expressway viral video news in hindi
इसी ट्रक से टकराई थी कार - फोटो : अमर उजाला

डॉ. आनंद ने सवा करोड़ में खरीदी थी बीएमडब्ल्यू 
हादसे का शिकार हुए डॉ. आनंद कुमार महंगी कार और बाइक के शौकीन थे। उनके पास 16 लाख की बाइक भी थी। पोस्टमॉर्टम हाउस पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि हाल ही में डॉ. आनंद ने सवा करोड़ में बीएमडब्ल्यू कार खरीदी थी। कार की सर्विसिंग के लिए वे अपने चचेरे बहनोई झारखंड निवासी इंजीनियर दीपक कुमार, दोस्त अखिलेश सिंह और मुकेश बच्चन उर्फ भोला कुशवाहा के साथ घर से निकले थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed