फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोनभद्रः चार साल पहले प्रेम विवाह करने वाली युवती की संदिग्ध हाल में मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

Tue, 27 Jul 2021 01:12 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 27 Jul 2021 01:12 PM IST
सार

मझुई गांव निवासी रामलोचन की बेटी नीतू मौर्य (23) की शादी वर्ष 2017 में पांपी गांव निवासी दिलीप सिंह से हुई थी। पिता रामलोचन का आरोप है कि दिलीप ने बेटी को प्रेम जाल में फंसाकर शादी कर ली और फिर दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करने लगे। 

Suspicious death of lady who got love marriage four years ago in sonebhadra father accused dowry murder
विवाहिता की संदिग्ध हाल में - फोटो : अमर उजाला

सोनभद्र जिले के पांपी गांव में मंगलवार को एक विवाहिता की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। चार वर्ष पहले ही उसने प्रेम विवाह किया था। मायके वालों ने पांच लाख रुपये दहेज के लिए बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर के आधार पर छानबीन में जुट गई है। 



सदर कोतवाली के सुकृत चौकी क्षेत्र के मझुई गांव निवासी रामलोचन की बेटी नीतू मौर्य (23) की शादी वर्ष 2017 में पांपी गांव निवासी दिलीप सिंह से हुई थी। पिता रामलोचन का आरोप है कि दिलीप ने बेटी को प्रेम जाल में फंसाकर शादी कर ली और फिर दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करने लगे। उसे बेटी से मिलने नहीं दिया जाता और दरवाजे पर जलील कर ससुराल वाले उन्हें भगा देते थे। ससुराल के लोग दहेज में पांच लाख रुपये चाहते थे। मौके पर पहुंचे पिता प्रेम विवाह का प्रमाण पत्र लेकर आए थे। देखें आगे की स्लाइड्स

Suspicious death of lady who got love marriage four years ago in sonebhadra father accused dowry murder
सोनभद्र में विवाहिता की संदिग्ध हाल में मौत - फोटो : अमर उजाला
रामलोचन के मुताबिक नीतू ने कई बार फोन पर दहेज न देने पर उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत की थी। दामाद दिलीप से बात करने पर कहता था कि हमारे बड़े भाई को दहेज मिला था, आप भी दहेज दे दीजिए और अपने बेटी से मिल लीजिए। 
Suspicious death of lady who got love marriage four years ago in sonebhadra father accused dowry murder
सोनभद्र में विवाहिता की संदिग्ध हाल में मौत - फोटो : अमर उजाला
रामलोचन ने बताया कि मंगलवार तड़के दामाद दिलीप का फोन आया। नीतू की तबीयत खराब होने की जानकारी दी। जब उनके घर पहुंचा तो देखा कि नीतू की मौत हो चुकी है। आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने दहेज न मिलने पर बेटी की हत्या की है। 
विज्ञापन
Suspicious death of lady who got love marriage four years ago in sonebhadra father accused dowry murder
सोनभद्र में विवाहिता की संदिग्ध हाल में मौत - फोटो : अमर उजाला
उधर, दिलीप व उसके परिवारवालों का कहना है कि रात में खाना खाने के बाद नीतू सोने गई, तभी उसके पेट में दर्द हुआ और उल्टी होने लगी। उसे राबर्ट्सगंज के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
Suspicious death of lady who got love marriage four years ago in sonebhadra father accused dowry murder
प्रेम विवाह का प्रमाण पत्र - फोटो : अमर उजाला
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी विनोद यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। इधर, घटना स्थल पर तरह-तरह की चर्चा हो रही थी। नीतू को एक ढाई साल की अरना नाम की बेटी  भी है। 
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed