फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब : एक ही मंडप में तीन पीढ़ियों ने रचाई शादी, बेटी की जिद के आगे परिवार ने मानी हार

Wed, 27 Apr 2022 05:19 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 27 Apr 2022 05:19 PM IST
विज्ञापन
Ajab gajab news Three generations got married in same vivah mandap family gave up in front of daughter insistence
एक ही मंडप में तीन पीढ़ियों ने रचाई शादी - फोटो : अमर उजाला

यूपी के दुद्धी तहसील का दिघुल गांव बीते सोमवार को अनूठी शादी का गवाह बना। इस शादी में एक ही मंडप में पहले दादा-दादी, फिर माता-पिता और भाई-भाभी का विवाह हुआ। इसके बाद बेटी का कन्यादान किया गया। इस शादी को देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। इस विवाह की पूरे इलाके में खूब चर्चा रही।

दिघुल गांव में रहने वाले नंद कुमार की बेटी सपना की शादी तय थी। शादी की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई। अब बारी थी सपना का कन्यादान कर खुशी-खुशी उसे ससुराल विदा करने की। तभी गांव के लोगों के बीच यह चर्चा होने लगी कि सपना का कन्यादान कौन करेगा। दरअसल, दुल्हन सपना के माता-पिता से लेकर दादा-दादी या फिर उनके बड़े भाई का प्रेम विवाह हुआ है। हिंदू परंपरा के अनुसार विवाह की रस्में नहीं हुई थीं। ऐसे में लोगों के बीच उनकी शादी को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं थी। नीचे की स्लाइड्स में पढ़ें...

Ajab gajab news Three generations got married in same vivah mandap family gave up in front of daughter insistence
सपना का पूरा परिवार - फोटो : अमर उजाला

यह बात दुल्हन सपना को पता चली तो उसने यह कहते हुए खुद शादी करने से मना कर दिया कि जब तक उनके माता-पिता व दादा-दादी और बड़े भाई की शादी सामाजिक रीति रिवाज से नहीं होगी, वह भी शादी नहीं करेगी। 

Ajab gajab news Three generations got married in same vivah mandap family gave up in front of daughter insistence
हिंदू परंपरा के अनुसार विवाह - फोटो : अमर उजाला

यह बात दुल्हन सपना को पता चली तो उसने यह कहते हुए खुद शादी करने से मना कर दिया कि जब तक उनके माता-पिता व दादा-दादी और बड़े भाई की शादी सामाजिक रीति रिवाज से नहीं होगी, वह भी शादी नहीं करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ajab gajab news Three generations got married in same vivah mandap family gave up in front of daughter insistence
हिंदू परंपरा के अनुसार विवाह की रस्में - फोटो : अमर उजाला
उसके बाद सपना के माता-पिता व उनके बड़े भाई व भाभी का विवाह हिंदू रीति-रिवाज के साथ संपन्न हुआ। तब जाकर सपना की शादी हुई, जिसका कन्यादान उनके पिता नंद कुमार ने किया। 
विज्ञापन
Ajab gajab news Three generations got married in same vivah mandap family gave up in front of daughter insistence
सपना के दादा-दादी - फोटो : अमर उजाला

इस अनोखी शादी की चर्चा पूरे गांव में हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि नंद कुमार के घर में प्रेम विवाह एक परंपरा बन गया था, लेकिन बेटी की वजह से नई परंपरा की शुरुआत हुई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed