फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमित शाह दौरा: शामली में चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस, जाम में फंसे रहे वाहन, जानें- दिनभर का हाल

Sat, 22 Jan 2022 07:54 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Published by: कपिल kapil Updated Sat, 22 Jan 2022 07:54 PM IST
विज्ञापन
UP News: Police officers have an alert on the city during visit of Home Minister Amit Shah in Shamli
अमित शाह दौरे के दौरान पुलिस तैनात। - फोटो : amar ujala

शामली जनपद के कस्बा कैराना में शनिवार को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। कैराना से लेकर शामली तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया। आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई थी। मुख्य मार्ग पर बैरिकेडिंग कर यातायात को रोका गया था, जिससे वाहनों का जाम लगा रहा।



शनिवार को अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर सुबह से ही शामली जिले के अलावा आसपास के जिलों से आए पुलिस बल को तैनात किया गया था। एसपी सुकीर्ति माधव ने कैराना पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। गृहमंत्री की सुरक्षा को लेकर कैराना में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रही।

UP News: Police officers have an alert on the city during visit of Home Minister Amit Shah in Shamli
शामली में पुलिस तैनात। - फोटो : amar ujala

पब्लिक इंटर कॉलेज से लेकर टीचर कॉलोनी, मेन बाजार, चौक बाजार समेत हर तरफ पुलिस बल तैनात रहा। कैराना से लेकर शामली तक मुख्य मार्ग पर भी जगह-जगह पर पुलिस बल तैनात रहा। वाहनों की चेकिंग और संदिग्ध लोगों की तलाशी ली गई।

UP News: Police officers have an alert on the city during visit of Home Minister Amit Shah in Shamli
शामली पुलिस। - फोटो : amar ujala

शामली में कैराना रोड पर जिस होटल में गृहमंत्री ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली गई, उसके आसपास बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP News: Police officers have an alert on the city during visit of Home Minister Amit Shah in Shamli
शामली में प्रचार करते अमित शाह। - फोटो : amar ujala

वहीं कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान पूर्वी यमुना नहर पुल से लेकर औद्योगिक क्षेत्र और पुलिस चौकी के बीच यातायात रोका गया था, जिस कारण दोनों प्वाइंट पर वाहनों का जाम लगा रहा, जिससे लोग परेशान रहे।

विज्ञापन
UP News: Police officers have an alert on the city during visit of Home Minister Amit Shah in Shamli
अमित शाह को देखने के लिए लगी भीड़। - फोटो : amar ujala

बता दें कि देर शाम को गृहमंत्री अमित शाह मेरठ के लिए रवाना हो गए। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed