फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टूटा गमों का पहाड़: एक साथ उठे दो दोस्तों के जनाजे, हर आंख हुई नम, गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक

Thu, 18 May 2023 07:52 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Thu, 18 May 2023 07:52 PM IST
विज्ञापन
Shamli News: cremated in a sad atmosphere, two friends were killed in a car accident
एक साथ दो दोस्तों के जनाजे उठे। - फोटो : अमर उजाला

शामली के कैराना में दो दोस्तों के एक साथ जनाजे उठे तो हर किसी की आख नम हो गई। सपा विधायक नाहिद हसन ने मृतकों के आवास पर पहुंचकर परिवार को सांत्वना दी। वहीं, मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा है।



बता दें कि एक दिन पहले तेज गति के कारण आई-10 कार के पलटने के बाद दो दोस्तों की मौत हो गई थी, जबकि तीन युवक घायल हो गए थे। घायलों में एक युवक की हालत चिंताजनक बनी हुई हैं।

Shamli News: cremated in a sad atmosphere, two friends were killed in a car accident
सांत्वना देने पहुंचे सपा विधायक नाहिद हसन। - फोटो : अमर उजाला

बुधवार की शाम करीब पांच बजे मोहल्ला खैल कलां निवासी फैजान (24) मोहल्ले के ही रहने वाले अपने दोस्तों सलमान (25), फराज (22), अरशद (25) व सुहेब (20) को आई-10 कार से लेकर नेशनल हाईवे 709 एडी स्थित रामडा रोड की ओर जा रहा था। 

Shamli News: cremated in a sad atmosphere, two friends were killed in a car accident
विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

इसी दौरान तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर कई पलटी खाकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। जिसके बाद राहगीरों की मदद से पुलिस ने सभी घायलों को कैराना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने फैजान व सलमान को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shamli News: cremated in a sad atmosphere, two friends were killed in a car accident
विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

वहीं गंभीर रूप से घायल फराज व अरशद को हायर सेंटर रेफर किया गया, जबकि सुहेब मामूली रूप से घायल हुआ। बुधवार देर रात दोनों दोस्तों के एक साथ जनाजे उठे तो हर किसी की आंखें नम हो गईं।

विज्ञापन
Shamli News: cremated in a sad atmosphere, two friends were killed in a car accident
विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

फैजान के शव को अलीशेर रोड स्थित कब्रिस्तान व सलमान के शव को खुरगान रोड स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। दोनों दोस्तों के जनाजों में काफी लोगों की भीड़ मौजूद रहीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed