फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: ढाई फीट का अजीम बोला- सलमान खान से फोन पर हुई बात, शादी के लिए बुलाया मुंबई और...

Mon, 15 Mar 2021 05:46 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Mon, 15 Mar 2021 05:46 PM IST
विज्ञापन
Shamli News: Azim Manori says that Salman Khan had spoken on the mobile phone and called Mumbai
अजीम मंसूरी - फोटो : अमर उजाला

शामली के कैराना में नौ मार्च को महिला थाने पहुंचकर शादी कराने की गुहार लगाने वाले दो फीट छह इंच कद के अजीम मंसूरी ने दावा किया है कि बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने उसे मुंबई बुलाया है। मीडिया में उसकी खबरें पढ़ने और वीडियो देखने के बाद सलमान खान ने उसके चाचा के मोबाइल पर कॉल किया।

Shamli News: Azim Manori says that Salman Khan had spoken on the mobile phone and called Mumbai
महिला थाने पहुंचा अजीम मंसूरी - फोटो : अमर उजाला

मोहल्ला जोड़वा कुआं निवास कॉस्मेटिक की दुकान करने वाले हाजी नसीम मंसूरी के 26 वर्षीय पुत्र मोहम्मद अजीम मंसूरी ने शामली महिला थाने में पहुंचकर शादी कराने की मांग की थी। छोटा कद अजीम की शादी में अड़ंगा बना हुआ है। 

Shamli News: Azim Manori says that Salman Khan had spoken on the mobile phone and called Mumbai
अजीम मंसूरी - फोटो : अमर उजाला

उसने बताया कि दो दिन पहले उनके चाचा निसार के पास मुंबई से अभिनेता सलमान खान ने फोन किया। उसे मुंबई आने और फिल्मों में काम करने का प्रस्ताव दिया। साथ ही उसकी शादी कराने का भी आश्वासन दिया है। वह जल्द ही मुंबई जाकर सलमान खान से मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shamli News: Azim Manori says that Salman Khan had spoken on the mobile phone and called Mumbai
शादी के लिए गुहार लगाने महिला थाने पहुंचा अजीम - फोटो : अमर उजाला

यदि उसकी शादी तय हो जाती है तो वह पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, उनकी पत्नी डिंपल यादव व सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को अपनी शादी में बुलाएगा। यदि उसकी अब भी शादी नहीं हुई तो वह भूख हड़ताल करेगा।

विज्ञापन
Shamli News: Azim Manori says that Salman Khan had spoken on the mobile phone and called Mumbai
शादी के लिए गुहार लगाने महिला थाने पहुंचा अजीम मंसरी - फोटो : अमर उजाला

बिहार, पंजाब समेत कई जगहों से आए फोन
अजीम के पास गाजियाबाद, अमरोहा, पंजाब के पटियाला और बिहार से कई फोन आ चुके हैं। रविवार को भी उसके पास बिहार से एक फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि उनके परिवार में छोटे कद की लड़की है। वह जल्द ही लड़की देखने जाएगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed