शामली जनपद में बाबरी क्षेत्र के कैडी गांव में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी ने सुसाइड से पहले अपने भाई को सेल्फी भेजी। इसके बाद उसने फांसी के फंदे से लटक कर जान दे दी।
बताया गया कि युवक इंटर कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी संविदा कर्मचारी था। अपने नलकूप के पास लगे पेड़ पर उसका शव लटका मिला। परिजनों ने कॉलेज के प्रधानाचार्य पर आरोप लगाते हुए आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
2 of 5
शामली में आत्महत्या का मामला।
- फोटो : amar ujala
कैड़ी निवासी 22 वर्षीय पीयूष उर्फ भोला पुत्र वीरेंद्र पाल बाबरी के लाला इंद्र प्रकाश जनता इंटर कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी संविदा कर्मचारी था। मंगलवार सुबह वह घर से कॉलेज में ड्यूटी के लिए निकला था। कॉलेज से कुछ देर बाद ही निकल गया। उसने अपने परिवार के भाई टीनू को फोन किया। खुद को कॉलेज से निकाले जाने की सूचना उसे दी। साथ ही खुदकुशी करने की बात भी कही।
3 of 5
हंगामा करते परिजन।
- फोटो : amar ujala
इसके बाद टीनू ने पीयूष के परिजनों को मामले की जानकारी दी। परिजनों ने पीयूष को कई बार फोन किए, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। कुछ देर बाद ही पीयूष अपने नलकूप पर पहुंच गया। वहां गले में फांसी का फंदा डालकर टीनू को उसने सेल्फी भेजते हुए राम-राम का मैसेज भेजा। जब तक परिजन नलकूप पर पहुंचे पीयूष की मौत हो चुकी थी।
4 of 5
मौके पर जमा हुई भीड़।
- फोटो : amar ujala
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पीयूष के परिजनों ने कॉलेज के प्रधानाचार्य पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए बाबरी थाने में हंगामा किया।
5 of 5
पीयूष फाइल का फोटो।
- फोटो : amar ujala
पीयूष के पिता की तहरीर पर पुलिस ने प्रधानाचार्य सतेंद्र कुमार त्यागी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली।