फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भयावह हादसा: परिवार पर टूटा गम का पहाड़, मां समेत तीन बच्चों की मौत, मौके का हाल देख कांप गई लोगों की रूह, तस्वीरें

Thu, 20 May 2021 01:46 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Thu, 20 May 2021 01:46 PM IST
विज्ञापन
Rain in UP: Three children including mother have died of roof fall in Shamli and see photos
विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में गुरुवार सुबह एक भयावह हादसा हो गया। हादसे से एक परिवार पर गम का पहाड़ टूट गया है। परिवार के तीन बच्चों सहित मां की मलबे के नीचे दबने से मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि जिसने भी मौके का हाल देखा उसकी रूह कांप गई। वहीं परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।



शामली में पिछले दो दिनों से लगातार रुक-रुक बारिश हो रही है। वहीं शहर के मोहल्ला कलंदर शाह पंसरियान में गुरुवार सुबह बारिश के दौरान घर की कच्ची छत गिरने से एक परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और एसडीएम संदीप कुमार ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं, इस घटना से गांव में मातम पसर गया। गांव में हर तरफ इस दर्दनाक घटना को लेकर चर्चा हो रही है। हर किसी के मुंह पर यही बात है कि परिवार में एक साथ चार सदस्यों की मौत होने से गम का पहाड़ टूट गया है।

Rain in UP: Three children including mother have died of roof fall in Shamli and see photos
हादसे के बाद मौके का हाल। - फोटो : amar ujala

वहीं पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराने की बात कही तो परिजनों ने इनकार कर दिया। गांव में ही चारों के शवों को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। चिकित्सक के अनुसार, अस्पताल आने से पहले ही सभी की मृत्यु हो चुकी थी। शाहिद व एक बेटा बाहर बरामदे में सोए थे, इसलिए इन दोनों की जान बच गई और वे सुरक्षित हैं।

Rain in UP: Three children including mother have died of roof fall in Shamli and see photos
हादसे के बाद मौके का हाल। - फोटो : amar ujala

पुलिस के मुताबिक, मृतकों में शाहिद की पत्नी अफसाना (36वर्ष), पुत्र सुहेल (14वर्ष), पुत्री सानिया (12वर्ष) और पुत्री इरन (10वर्ष) शामिल हैं। एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rain in UP: Three children including mother have died of roof fall in Shamli and see photos
विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala

बताया गया कि महिला तीनों बच्चों के साथ अंदर कमरे में सोई हुई थी। सुबह करीब पांच बजे छत गिरने से चारों मलबे में दब गए। आसपास के लोगों ने मलबा हटाकर किसी तरह सभी को बाहर निकाला, लेकिन तब तक मां और तीनों बच्चे दम तोड़ चुके थे।

विज्ञापन
Rain in UP: Three children including mother have died of roof fall in Shamli and see photos
विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala
डीएम जसजीत कौर का कहना है कि मरने वाले हर सदस्य के नाम पर परिवार को चार-चार लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed