फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kairana: मौत का स्नान... यमुना में डूबे दो किशोर और एक युवक, हरियाणा से आए थे नहाने

Thu, 15 Aug 2024 08:38 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, कैराना
अमर उजाला नेटवर्क, कैराना Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 15 Aug 2024 08:38 PM IST
सार

पानीपत के गांव से यमुना नदी में नहाने आए दो किशोर और एक युवक डूब गया। उनकी तलाश में सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन रात तक कुछ पता नहीं चल सका था। 

विज्ञापन
Kairana: Bath of death... Two teenagers and a young man drowned in Yamuna, had come from Haryana to take bath.
यमुना में डूबे किशोरों और युवक की तलाश करते गोताखोर। - फोटो : अमर उजाला
यमुना में स्नान करते समय पानीपत के एक गांव के दो किशोर और एक युवक डूब गए। उनके साथियों ने शोर मचाया तो गोताखारों ने नदी में छलांग लगा दी। मगर देर शाम तक तीनों में से किसी का भी पता नहीं चल सका था। 

 
Kairana: Bath of death... Two teenagers and a young man drowned in Yamuna, had come from Haryana to take bath.
यमुना में डूबे किशोरों और युवक की मोटरबोट से तलाश। - फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार अपराह्न करीब 3:30 बजे हरियाणा के पानीपत के गांव खोतपुरा निवासी 6 युवक और किशोर यमुना में नहाने आए थे। सभी हरियाणा की साइड नहाने लगे। इसी दौरान 17 वर्षीय सुमित, 18 वर्षीय सुंडेसी उर्फ सुमित और 17 वर्षीय नितेश यमुना के गहरे पानी में डूब गए। अन्य साथियों द्वारा शोर मचाने पर यमुना पुल पर तैनात गोताखोरों ने यमुना में छलांग लगा दी।
 
Kairana: Bath of death... Two teenagers and a young man drowned in Yamuna, had come from Haryana to take bath.
मौके पर मौजूद रहे पुलिस और अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

सूचना पर एसडीएम स्वप्निल यादव और कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र सिंह कसाना मौके पर पहुंचे। गोताखोरों ने मोटर बोट के सहारे यमुना में डूबे दोनों किशोरों और युवक की तलाश शुरू की। सूचना पर पानीपत से परिजन भी रोते बिलखते पहुंच गए। देर शाम तक भी तीनों का पता नहीं चल सका था।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kairana: Bath of death... Two teenagers and a young man drowned in Yamuna, had come from Haryana to take bath.
यमुना किनारे मौजूद पुलिस और अन्य लोग। - फोटो : अमर उजाला
11 दिन पहले भी डूब गए थे दो सगे भाई और उनका मामा 
4 अगस्त को पानीपत के थाना चांदनी बाग से यमुना में नहाने आए राजस्थान के मूल निवासी 30 वर्षीय महेश और उसका 25 वर्षीय भाई बोधू उर्फ़ जितेंद्र तथा 35 वर्षीय मामा लोकेश डूब गए थे। 5 अगस्त को गोताखोरों ने यमुना पुल से करीब 1 किलोमीटर आगे मामौर के पास से महेश और लोकेश का शव बरामद किया था। गोताखोरों ने जितेंद्र की काफी तलाश की, लेकिन आज तक उसका पता नहीं चल सका है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed