फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाहजहांपुर खुदकुशी केस: 'बेटी-दामाद और नाती खुद नहीं मरे, उनकी हत्या की गई'; मां ने लगाई न्याय की गुहार

Sat, 30 Aug 2025 01:42 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 30 Aug 2025 01:42 PM IST
सार

शाहजहांपुर खुदकुशी मामले में शिवांगी की मां संध्या मिश्रा ने सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि बेटी-दामाद और नाती खुद नहीं मरे। उनकी हत्या की गई है। उन्होंने दामाद सचिन ग्रोवर को ब्लैकमेल किए जाने की आशंका जताई है। 

विज्ञापन
Shahjahanpur suicide case victim mother pleads for justice share emotional post on facebook
Shahjahanpur suicide case - फोटो : अमर उजाला

शाहजहांपुर में मासूम बेटे को जहर देकर पति सचिन ग्रोवर के साथ आत्महत्या करने वाली शिवांगी की मां संध्या मिश्रा ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द साझा किया। बृहस्पतिवार को किसी से बात नहीं करने वाली संध्या ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर करते हुए घटना को आत्महत्या की बजाय हत्या की आशंका जताई। उन्होंने लिखा कि उद्योग केंद्र से अनुदान जारी हो जाता तो शायद यह दिन देखना नहीं पड़ता। उन्होंने लोगों से दुखियारी मां को न्याय दिलाने में सहयोग मांगा है। संध्या मिश्रा ने पोस्ट में लिखा कि सूदखोरों ने जान ले ली। जिला उद्योग केंद्र के अधिकारी अरुण कुमार अगर सब्सिडी मंजूर कर देते तो शायद यह दिन नहीं देखना पड़ता। उन्होंने अपील की है कि उनकी बेटी, दामाद और नाती की मौत के जिम्मेदार लोगों को सजा दिलाने में साथ आएं। 

Shahjahanpur suicide case victim mother pleads for justice share emotional post on facebook
दंपती और उनके बेटे का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

यह थी घटना 
सूदखोरों व कर्ज से परेशान होकर रोजा थाना क्षेत्र की दुर्गा एन्क्लेव कॉलोनी में मासूम बेटे को जहर पिलाकर सचिन ग्रोवर और उनकी पत्नी शिवांगी ने मंगलवार रात आत्महत्या कर ली थी। शिवांगी की मां संध्या ने मामले में तीन सूदखोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। तीनों पर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने और धमकाने का आरोप है। जांच के दौरान पुलिस को 13 पेज का सुसाइड नोट मिला था, जिसकी जांच की जा रही है।  

Shahjahanpur suicide case victim mother pleads for justice share emotional post on facebook
शिवांगी की मां संध्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

दामाद को ब्लैकमेल करने की आशंका 
संध्या मिश्रा ने शुक्रवार को स्पष्ट कहा कि विश्वास नहीं हो रहा है कि आर्थिक स्थिति की वजह से आत्महत्या की है। दो लाख रुपये की बात कोई बड़ी नहीं है। आत्महत्या के पीछे कोई और राज है। संभावना है कि कोई गलत काम कराना चाह रहे हों, अथवा ब्लैकमेल कर रहे हों। इस संबंध में सचिन या शिवांगी ने कुछ नहीं बताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shahjahanpur suicide case victim mother pleads for justice share emotional post on facebook
शिवांगी की मां संध्या मिश्रा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
संध्या ने बताया कि सोमवार को सचिन उदास था। उसने कहा था कि अनुदान आने वाला है, अरुण जी का ट्रांसफर हो जाएगा। वह चले जाएंगे तो अनुदान नहीं आ पाएगा। वह 50 प्रतिशत की मांग कर रहे हैं। इस पर संध्या ने कहा था कि थोड़ा देख लेना। दूसरी ओर बैंक वाले भी दो लाख 60 हजार के बकाये को शून्य करने को कह रहे थे। इस पर सचिन ने कहा था कि अनुदान आने पर सब आसान हो जाएगा। शाम को बात होने पर छह सितंबर को कार्य होने की बात बताई थी।
विज्ञापन
Shahjahanpur suicide case victim mother pleads for justice share emotional post on facebook
शिवांगी के भाई शिवाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

गलत कार्य कराने का दबाव बनाने का अनुमान
शिवांगी के भाई शिवाल मिश्रा भी राजस्थान से लौट आए हैं। शिवाल ने बताया कि सुसाइड नोट में हरियाणा से शराब बेचने की बात लिखी है। संभावना है कि आरोपी कोई गलत कार्य करने का दबाव बना रहे हो, जिसे परिवार से शेयर नहीं किया हो। केवल रुपये का मामला होने पर परिवार आत्महत्या नहीं करता है। संभावना है कि आबकारी में उसका नाम चला गया हो, अथवा शराब पकड़ में आ गई हो। सचिन को एक महीने पहले ही माइनर हार्ट अटैक आया था। जवान जिस्म होने के चलते स्टंट डलवाने की स्थिति नहीं आई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed