फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाहजहांपुर हत्याकांड: जिंदा होते बच्चे अगर मान ली होती बेटी ने मां की बात, कीर्ति की जिद के आगे झुकी कौशल्या

Thu, 27 Mar 2025 08:57 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर। Published by: विकास कुमार Updated Thu, 27 Mar 2025 08:57 PM IST
सार

- पति के पीटने के बाद बेटी को लेने स्कूल पहुंची थीं कौशल्या, बेटी ने परीक्षाएं होने की बात कहकर जाने से मना कर दिया।

विज्ञापन
Shahjahanpur murder case girl told to Mummy papa is beating you you go away for the night he will not kill us
शाहजहांपुर हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

मम्मी, पापा आपको पीट रहे हैं तो आप रातभर के लिए कहीं चली जाओ। पापा हम लोगों को थोड़े न मार देंगे। यह कहना था कौशल्या की बेटी कीर्ति का जब वह उसे लेने के लिए स्कूल पहुंची थी। बेटी की बात का भरोसा कर कौशल्या बच्चों को छोड़कर मायके चली गई और रात में पति ने सबकी गला रेतकर हत्या कर दी।

Shahjahanpur murder case girl told to Mummy papa is beating you you go away for the night he will not kill us
Shahjahanpur Murder Case - फोटो : अमर उजाला

कौशल्या की चीखों से सबकी आंखें नम
चंद घंटे पहले भरे-पूरे परिवार को खो देने वाली कौशल्या सुध-बुध खो बैठी है। पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंची कौशल्या को परिवार वाले दिलासा देने का प्रयास करते हुए खुद फूट-फूटकर रो रहे थे। कौशल्या की चीखें सुनकर हर किसी की आंखें नम हो गईं।

Shahjahanpur murder case girl told to Mummy papa is beating you you go away for the night he will not kill us
बेटा ऋषभ - फोटो : अमर उजाला

पति ने ही बुझा दिया चिराग
अपने लला को पुकारकर बिलखती हुई कौशल्या बोलीं कि बच्चों को पालने में खुद कभी चप्पल तक नहीं पहन सकी। बेटा जब तक कोख में रहा, दवाई खाती रही। सोचा था बेटा वंश आगे बढ़ाएगा। मेरे पति ने ही चिराग बुझा दिया। बेटियों को याद कर कौशल्या रह-रहकर बिलखती रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shahjahanpur murder case girl told to Mummy papa is beating you you go away for the night he will not kill us
हत्यारा पति राजीव - फोटो : अमर उजाला

राजीव के घूंसे से हो गई थी बेहोश
बताया कि दोपहर में उसने दाल-चावल बनाया था। राजीव ने उसे बिना वजह पीटना शुरू कर दिया। उसे घूंसा मारा तो वह बेहोश होकर गिर गई। उसे मारपीट कर घर से भगा दिया था तो वह बेटी के स्कूल पहुंची। बेटी कीर्ति ने कहा कि मम्मी, पापा आपको पीट रहे हैं तो आप रातभर के लिए कहीं चली जाओ। मेरी परीक्षाएं चल रहीं हैं। पापा ने इतनी मुसीबतों के बीच हमें पाला है... हमें थोड़े न मार डालेंगे। छोटे भइया को हम संभाल लेंगे। कीर्ति को यादकर बिलखते हुए कौशल्या बोली कि उसका बच्चों को छोड़कर जाने का मन नहीं था। फिर लगा कि उसके सामने रहने पर पति और गुस्सा करेगा। इस वजह से मायके चली गई। अपने बच्चों को छोड़कर जाने के लिए कौशल्या खुद को दोषी मानती रही।

विज्ञापन
Shahjahanpur murder case girl told to Mummy papa is beating you you go away for the night he will not kill us
राजीव के पिता पृथ्वीराज - फोटो : अमर उजाला

ससुर को कहा था- बच्चों को देखते रहना
बच्चों की याद में रातभर नहीं सो पाई कौशल्या ने बताया कि बच्चों के घर में रहने के कारण उसका मायके में मन नहीं लग रहा था। रातभर रह-रहकर हूक उठती रही। बच्चों की याद में नींद नहीं आ रही थी तो करवटें बदलती रही। उसने ससुर को कॉल करके कहा था कि बच्चों को देखते रहना। पति का दिमाग ठीक नहीं रहता है। पोस्टमॉर्टम हाउस पर ससुर के सामने बिलखते हुए कौशल्या ने कहा कि बार-बार देखते रहने को कहा था फिर भी बच्चों को बचा क्यों नहीं पाए? इस पर ससुर पृथ्वीराज बोले कि दिनभर मजदूरी करने के बाद घर आए थे। रात 12 बजे तक कई बार घर में झांककर देखा था। रात 12 बजे बच्चों और राजीव को सोता हुआ देखा तो अपनी झोंपड़ी में जाकर सो गया। सुबह जाकर देखा तो सबकुछ खत्म हो गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed