नींबू के दाम इस समय आसमान छू रहे हैं। बाजार में नींबू खरीदने पहुंच रहे लोगों का कहना है कि इन दिनों इसे खट्टा सोना कहा जाए तो अतिशयोक्ति न होगी। 250 से तीन सौ रुपये किलो बिक रहा नींबू अब चोरी होने लगा है। ऐसा ही हैरान कर देने वाला मामला शाहजहांपुर के तिलहर में सामने आया है। यहां सब्जी विक्रेता मनोज कश्यप के गोदाम से चोर 60 किलो नींबू के साथ दस किलो लहसुन, 40 किलो प्याज और कांटा-बांट ले गए। पीड़ित ने इस चोरी के बारे में विस्तार से बताया है। हालांकि अभी तक पीड़ित ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है। नींबू, प्याज और लहसुन चोरी की इस घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि अभी तक पीड़ित की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। अगर तहरीर मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। अब पढ़ें नींबू चोरी की हैरान कर देने वाली घटना के बारे में साथ ही जानिए पीड़ित सब्जी विक्रेता ने क्या कहा...
नींबू पर 'काली नजर': 60 किलो 'खट्टे सोने' की चोरी ने सबको चौंकाया, प्याज और लहसुन भी उड़ा ले गए चोर
संवाद न्यूज एजेंसी, तिलहर (शाहजहांपुर)।
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 10 Apr 2022 09:17 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन