बलराम की हत्या के बाद हिरासत में ली गई पत्नी पूजा ने पूछताछ में पुलिस को रात में हुई वारदात की जानकारी दी। पूजा के अनुसार उसने पति के पैर दबोचे और आदेश ने पति का चाकू से गला रेत दिया था। उसके दो साथियों ने हाथ पकड़े थे।
2 of 10
बलराम हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार पूछताछ में पूजा पुलिस को लगातार गुमराह करती रही और बार-बार बयान बदलती रही। पति की हत्या में फंसने के बाद वह अपने को बचाने के लिए पूरा आरोप आदेश पर मढ़ती रही। पूजा ने पूछताछ में बताया कि उसकी शादी 10 वर्ष पहले बलराम से हुई थी।
3 of 10
बलराम हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
पति के भांजे आदेश से उसका प्रेेम प्रसंग एक साल पहले शुरू हुआ। इस दौरान आदेश ने कई बार पूजा से कहा कि वह मामा की हत्या कर देगा, इसके बाद वह आराम से उसके साथ रह सकती है। पूजा के अनुसार उसने हर बार आदेश को हत्या करने से मना किया।
4 of 10
बलराम हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
पूजा के अनुसार उनकी बड़ी पुत्री रात में गांव में कथा सुनने गई थी। इस कारण उसने दरवाजा खुला छोड़ दिया, सोचा था कि पुत्री आकर दरवाजा बंद कर देगी। घर के बरामदे में बलराम चारपाई पर और वह पास में ही पुआल पर सोई थी। आदेश दो अन्य लोगों के साथ रात 12 बजे आया और दरवाजा खुला होने के कारण घर में घुस आया।
5 of 10
बलराम हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
पूजा के अनुसार आदेश अपने मामा की हर हाल में हत्या करना चाहता था। मजबूरन उसे भी साथ देना पड़ा। उसने पति के पैर दबोचे और दो अन्य लोगों ने हाथ पकड़ लिए। इसके बाद आदेश ने चाकू से पति का गला रेत दिया। इसके बाद आदेश और उसके साथी मौके से चले गए। पूजा के अनुसार आदेश के घर में घुसने के समय पति बलराम जाग रहा था और रजाई सिर पर ओढ़कर मोबाइल चला रहा था।