फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मामी-भांजे की खूनी लव स्टोरी: एक साल में तीन बार भांजे संग भागी, गर्भवती भी हुई, फिर भी साथ रखता रहा बलराम

Fri, 30 Jan 2026 10:56 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पुवायां (शाहजहांपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, पुवायां (शाहजहांपुर) Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 30 Jan 2026 10:56 AM IST
सार

अवैध संबंधों के चलते एक पत्नी ने अपने भांजे के साथ मिलकर अपने पति की निर्मम हत्या कर दी। पुलिस पूछताछ में पत्नी ने अपना जुर्म कबूल किया है। यह प्रेम प्रसंग करीब एक साल पहले शुरू हुआ था। विस्तार से पढ़ें पूरी खबर-

विज्ञापन
Balram murder case Pooja eloped with her nephew three times in a year
बलराम हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

यूपी के शाहजहांपुर जिले के पुवायां में अवैध संबंधों के जुनून में मामी ने भांजे के साथ मिलकर पति बलराम की बेरहमी से हत्या कर दी। आदेश के गांव सलेमपुर डर्रा के एक व्यक्ति ने फोन पर बताया कि भांजे आदेश की मामी पूजा एक बार गांव आई थी। इस दौरान उसके आदेश से अवैध संबंध हो गए थे। इसके बाद पूजा आदेश के साथ रहने की जिद करने लगी। लोगों ने उसे बमुश्किल घर भेजा। 

Balram murder case Pooja eloped with her nephew three times in a year
बलराम हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद आदेश उसे फिर ले आया, तब भी लोगों ने पंचायत कर पूजा को घर भेज दिया। तीसरी बार आदेश के साथ आने पर पुलिस आकर पूजा को ले गई। पूजा ने पुलिस को बताया है कि वह एक बार आदेश से गर्भवती भी हो चुकी है, लेकिन गर्भपात करा दिया था। तीन बार भांजे के साथ जाने के बाद भी बलराम पूजा को साथ रखने के लिए तैयार हो गया था।

Balram murder case Pooja eloped with her nephew three times in a year
बलराम हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

पूजा ने कबूला कि उसने पति के पैर दबोचे
बलराम की हत्या के बाद हिरासत में ली गई पत्नी पूजा ने पूछताछ में पुलिस को रात में हुई वारदात की जानकारी दी। पूजा के अनुसार उसने पति के पैर दबोचे और आदेश ने पति का चाकू से गला रेत दिया था। उसके दो साथियों ने हाथ पकड़े थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Balram murder case Pooja eloped with her nephew three times in a year
बलराम हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में पूजा पुलिस को लगातार गुमराह करती रही और बार-बार बयान बदलती रही। पति की हत्या में फंसने के बाद वह अपने को बचाने के लिए पूरा आरोप आदेश पर मढ़ती रही। पूजा ने पूछताछ में बताया कि उसकी शादी 10 वर्ष पहले बलराम से हुई थी। 

विज्ञापन
Balram murder case Pooja eloped with her nephew three times in a year
बलराम हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

एक साल पहले शुरू हुआ था प्रेम प्रसंग
पति के भांजे आदेश से उसका प्रेम प्रसंग एक साल पहले शुरू हुआ। इस दौरान आदेश ने कई बार पूजा से कहा कि वह मामा की हत्या कर देगा, इसके बाद वह आराम से उसके साथ रह सकती है। पूजा के अनुसार उसने हर बार आदेश को हत्या करने से मना किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed