संभल लोकसभा सीट पर मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। सभी विधानसभा क्षेत्रों में बनाए गए मतदान केंद्रों में वोटिंग के लिए लंबी कतारें लगी हुई हैं। पहली बार मतदान करने के लिए युवाओं में जोश दिखा। कोई अपने माता-पिता के साथ वोट डालने के लिए पहुंचा तो किसी ने खुद ही बूथ पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
2 of 10
संभल लोकसभा क्षेत्र में मतदान
- फोटो : संवाद
युवाओं का बस यही मुद्दा था कि जो सरकार बने उसे शिक्षा और रोजगार की चिंता करनी चाहिए। हमने अपनी जिम्मेदारी पूरी की है, अब सरकार का दायित्व है कि वह भी युवाओं की मांगों को पूरा करे।
3 of 10
संभल लोकसभा क्षेत्र में मतदान
- फोटो : संवाद
18.97 लाख वोटर आज चुनेंगे अपना सांसद
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मंगलवार को संभल, चंदौसी, असमोली, कुंदरकी और बिलारी विधानसभा क्षेत्र के 18.97 लाख मतदाता संभल का सांसद चुनेंने के लिए मतदान कर रहे हैं। संभल लोकसभा सीट पर इस बार भाजपा, सपा और बसपा समेत कुल 12 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। मतदान सुबह सात बजे से शुरू होकर शाम छह बजे तक चलेगा।
4 of 10
संभल लोकसभा क्षेत्र में मतदान
- फोटो : संवाद
संभल लोकसभा सीट पर 1995 पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों में तैनात की गई हैं। इसके लिए सोमवार को बहजोई नवीन पुलिस लाइन से 1212 पोलिंग पार्टियां संभल, चंदौसी और असमोली विधानसभा क्षेत्र में मतदान कराने के लिए रवाना की गई थी। कुंदरकी और बिलारी विधानसभा क्षेत्र में मतदान संपन्न कराने के लिए मुरादाबाद से 783 पोलिंग पार्टियों को भेजा गया था।
5 of 10
संभल लोकसभा क्षेत्र में मतदान
- फोटो : संवाद
बदायूं लोकसभा सीट पर गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र में मतदान कराने के लिए बहजोई नवीन पुलिस लाइन से ही 436 पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं। जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल ने बताया कि मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। एसपी कुलदीप सिंह गुनावत, सीडीओ भरत कुमार मिश्र व उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रदीप कुमार वर्मा व्यवस्था संभाले रहे।