फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: तेंदुआ जाल में फंसा...और वर्दीधारी शेर हो गए, चारपाइयों से दबाकर किया गया बेहोश, रात में बताया मौत हो गई

Fri, 23 Feb 2024 12:59 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 23 Feb 2024 12:59 PM IST
विज्ञापन
UP: Leopard trapped in net and uniformed lions, made unconscious by pressing against cots
संभल में तेंदुए का रेस्क्यू करते पुलिस और वन विभाग के जवान - फोटो : संवाद

संभल के हयातनगर क्षेत्र के गांव धतरा में तेंदुए को देखे जाने से लेकर जाल में फंसाने तक का घटनाक्रम लगभग साढ़े छह घंटे चला। इस दौरान न तेंदुए ने इंसानों को नुकसान पहुंचाया और न ही ग्रामीणों के बीच से उस पर हमले की कोई कोशिश हुई। हुआ उल्टा, जो टीम रेस्क्यू के लिए आई वो खुद पर काबू नहीं रख सकी। जाल में तेंदुए के कैद होते ही वन और पुलिसकर्मियों ने वो किया जो जंगल में भी नहीं होता।

 

 

 

UP: Leopard trapped in net and uniformed lions, made unconscious by pressing against cots
संभल में तेंदुए का रेस्क्यू - फोटो : संवाद

तीन चारपाइयां उल्टी करके बिछा दीं। उनके ऊपर खड़े होकर जाल में घिरे तेंदुए को करीब 45 मिनट बुरी तरह कुचला गया। ग्रामीणों ने बताया कि जाल में बंद होने के बाद भी तेंदुए के गुर्राने और तेवर दिखाने पर किसी ने सुझाव दिया कि उसे बेहोश कर दिया जाए। इस सुझाव पर वन विभाग के विशेषज्ञ या पशु चिकित्सक नहीं बुलाए गए बल्कि रेस्क्यू टीम ने एक ग्रामीण से भैंस को बेहोश करने वाला इंजेक्शन लाकर लगाने के लिए कह दिया।

 

 

 

UP: Leopard trapped in net and uniformed lions, made unconscious by pressing against cots
संभल में तेंदुए का रेस्क्यू करते पुलिस और वन विभाग के जवान - फोटो : संवाद
इस बीच तेंदुए को काबू करने के लिए उसके जाल पर चारपाइयों का जाल बिछाकर दबाव बनाया जाने लगा। इस पर भी बात नहीं बनी तो बिछी चारपाइयों पर चढ़कर तेंदुए को पैरों से दबाना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि करीब 45 मिनट तक तेंदुए के साथ इसी तरह की बेरहमी की गई।

इस दृश्य की एक वीडियो भी वायरल हो रही है। इसके बाद तेंदुए की छटपटाहट थम गई तो उसे बेहोश बताकर मुरादाबाद ले जाया गया। कहा गया कि उपचार के बाद जंगल में छोड़ दिया जाएगा लेकिन मुरादाबाद में उसके मरने की जानकारी दी गई। कहा गया कि सदमे से वह रास्ते में मर गया।

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
UP: Leopard trapped in net and uniformed lions, made unconscious by pressing against cots
संभल में तेंदुए का रेस्क्यू करते पुलिस और वन विभाग के जवान - फोटो : संवाद

यूं चला घटनाक्रम

  • धतरा निवासी वसंत ने बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे खेत पर तेंदुआ देखा
  • दौड़ाने पर सुबह आठ बजे तेंदुआ रामकुंवर सैनी के शौचालय में घुस गया।
  • 09 बजे पुलिस और 9.30 बजे वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई।
  • 11.30 बजे जाल लगाकर तेंदुए को पकड़ लेने में कामयाबी मिल गई।
  • रात में अचानक तेंदुए के मरने की जानकारी दी गई।

 

 

विज्ञापन
UP: Leopard trapped in net and uniformed lions, made unconscious by pressing against cots
संभल में तेंदुए का रेस्क्यू करते पुलिस और वन विभाग के जवान - फोटो : संवाद

घर में ही कैद रहे रामकुंवर के परिजन

तेंदुए के घुसने के समय किसान रामकुंवर सैनी की पत्नी सुशीला देवी, बेटी ज्ञानवती, पुत्रवधू रेखा भाग पड़ीं। बेटी और पुत्रवधू ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। सुशीला देवी छत की ओर भागीं। तीन घंटे से ज्यादा समय कमरे में कैद रहीं ननद-भाभी को कमरे में मौजूद हल्की जाली भी डरा रही थी।

बताया कि लग रहा था कि जाली तोड़कर तेंदुआ भीतर न आ जाए। बाहर भीड़ के बीच से आ रहीं आवाजों से पता नहीं चल रहा था कि बाहर की स्थिति क्या है। जब तेंदुआ जाल में फंस जाने की बात बाहर से बताई गई तभी दरवाजा खोलकर दोनों कमरे से निकलीं।

 

 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed