संभल में प्रशासन की सख्ती लगातार जारी है। सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के आवास पर मंगलवार को बिजली विभाग ने पुलिस फोर्स के साथ स्मार्ट मीटर लगाने की कार्रवाई की। इसी दिन हयातनगर थाना क्षेत्र में 1982 के दंगों के बाद बंद हुए बालाजी मंदिर को फिर से खोल दिया गया, जहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। वहीं, शिव-हनुमान मंदिर के पास स्थित एक मकान के मालिक ने खुद ही अवैध छज्जा तोड़ दिया। प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण विरोधी अभियान और सख्त कार्रवाई के बीच इन घटनाओं से क्षेत्र में हलचल मची हुई है।
Sambhal Update: सपा सांसद बर्क के घर लगाया स्मार्ट मीटर, बालाजी मंदिर दोबारा खोला, घरों से हटाया गया अतिक्रमण
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: विमल शर्मा
Updated Tue, 17 Dec 2024 07:04 PM IST
सार
संभल में प्रशासन की तरफ से चलाया जा रहा अतिक्रमण हटाओ और बिजली चोरी के खिलाफ अभियान जारी है। इसी के तहत सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के घर स्मार्ट मीटर लगाया गया। उधर, 1982 से बंद बालाजी मंदिर खोला गया। साथ ही शिव-हनुमान मंदिर के पास अवैध निर्माण तोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन