फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: बेहद दर्दनाक है ये वारदात, महिला की हत्या कर शव के दो टुकड़े, फिर कातिलों ने किया ऐसा, कांप जाएगी रूह

Tue, 24 Jan 2023 12:12 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 24 Jan 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
UP Crime: The body was cut into pieces and burnt after killing a woman in Saharanpur
मौके पर जमा हुई भीड़। - फोटो : amar ujala

सहारनपुर के तितरो में हत्या के बाद महिला के शव के दो टुकड़े कर ग्राम खडलाना में श्मशान घाट के पास बिटौड़ों में रखकर जला दिए। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की और शव के अवशेषों के नमूने लिए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना के खुलासे के लिए तीन टीमें बनाई हैं।



तीतरो थाना क्षेत्र के खडलाना में सोमवार की सुबह ग्रामीण श्मशान घाट की ओर से गुजरे तो उन्होंने देखा कि जगबीरा सैनी व रोहिताश के उपलों के बिटौड़ों में आग लगी है। कुछ ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की तो एक शव को जलते देखा। इससे गांव में सनसनी फैल गई।

UP Crime: The body was cut into pieces and burnt after killing a woman in Saharanpur
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

इसके बाद ग्राम प्रधान चंद्रपाल शर्मा व पूर्व प्रधान सतीश शर्मा ने पुलिस को जानकारी दी। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच में सामने आया है कि हत्या के बाद के शव के दो टुकड़े किए और उन्हें दो बोरों में लाकर अलग-अलग बिटौड़ों में रखकर जलाया गया। 

UP Crime: The body was cut into pieces and burnt after killing a woman in Saharanpur
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

बताया गया कि शव के टुकड़े करीब 90 प्रतिशत तक जल चुके हैं। एसपी देहात सूरज राय ने भी मौके पर पहुंचे। एसपी देहात ने बताया कि अभी तक की जांच में शव महिला का प्रतीत हो रहा है। हत्या करने के बाद लाश को बिटौड़े में जलाया गया है। अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। 

गांव में किसी के लापता होने की जानकारी नहीं है। पुलिस ने आसपास के गांवों के लोगों को बुलाकर भी पहचान कराने का प्रयास किया गया। पुलिस थानों में दर्ज गुमशुदगी के आधार भी शनाख्त कराने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP Crime: The body was cut into pieces and burnt after killing a woman in Saharanpur
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

वारदात के खुलासे को तीन टीम गठित
तीतरो के ग्राम खडलाना में बिटौड़े में शव को जलाने के मामले के खुलासा के लिए एसएसपी ने तीन टीमें गठित की हैं। वहीं फोरेंसिक टीम ने कई नमूने लिए हैं। डीएनए सहित अन्य नमूनों को जांच के लिए भेजा जाएगा।

टीम ने नमूनों को सुरक्षित किया। सिर में बालों में लगाने की क्लिप, दो अंगूठी के अलावा मौके से मृतक के दांत भी मिले हैं। इन साक्ष्यों के आधार पर शव महिला का प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच के लिए स्थानीय पुलिस के साथ स्वॉट और सर्विलांस टीम को भी बुलाया गया। टीम ने राख को छानकर भी नमूने जुटाए हैं। वहीं, जांच में सामने आया है कि शव के दो टुकड़े कर बोरे में रखकर अलग-अलग बिटौड़े में जलाने की कोशिश की गई है। घटनास्थल पर प्लास्टिक व सुतली की बोरी के जले होने के प्रमाण मिले हैं।

विज्ञापन
UP Crime: The body was cut into pieces and burnt after killing a woman in Saharanpur
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

आसपास के ही हो सकते हैं कातिल
जांच में सामने आया है कि आरोपी आसपास के गांव के ही रहने वाले हैं। घटना को अंजाम देने वालों को पहले से जानकारी थी कि रात्रि में श्मशान घाट के आसपास क्षेत्र के लोगों की आवाजाही कम रहती है। उपलों के बिटौड़ों में दो दरवाजे बनाए गए हैं। एक में मधुमक्खी का छत्ता लगा है। उन्होंने शव को जलाने के लिए दूसरे दरवाजे का इस्तेमाल किया, जबकि दूसरे बिटौड़े में चिंगारी से आग लगना वजह से मानी जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed