फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पत्नी का कत्ल: विवाहिता के नहीं थे मां-बाप और भाई, ससुराल पहुंचा पति, फिर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, खौफनाक है पूरी वारदात

Mon, 28 Mar 2022 06:33 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 28 Mar 2022 06:33 PM IST
विज्ञापन
UP Crime News: Wife was murdered by husband in law house in Saharanpur see photos
सहारनपुर में विवाहिता की हत्या। - फोटो : amar ujala

पत्नी ने मायके से ससुराल जाने के किए मना किया तो पति आपा खो बैठा। इसके बाद युवक ने पत्नी का गला दबाया और फिर चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार कर महिला की जान ले ली। इसके बाद मृतक महिला के मायके में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 



परिजनों ने लगाया दहेज का आरोप
परिजनों ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने हत्यारोपी कृष्ण कुमार को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है। 

UP Crime News: Wife was murdered by husband in law house in Saharanpur see photos
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

मरने वाली प्रियंका (20) स्व. पाल सिंह की पुत्री थी। चार-पांच माह पहले उसकी शादी बिजनौर के धामपुर निवासी कृष्ण कुमार के साथ हुई थी। करीब तीन माह से वह अपने मायके कोरी माजरा में रह रही थी। प्रियंका चाहती थी कि कृष्ण कुमार सहारनपुर में रहकर ही काम करे। वह ससुराल नहीं जाना चाहती थी। कृष्ण कुमार तीन दिन पूर्व ही प्रियंका को लेने कोरी माजरा आया था। रविवार दोपहर दोनों के बीच धामपुर जाने को लेकर विवाद हुआ और कृष्ण कुमार ने प्रियंका की हत्या कर दी। 

UP Crime News: Wife was murdered by husband in law house in Saharanpur see photos
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

गले पर मिले निशान, खून लगा चाकू भी बरामद 
शहर से सटे गांव कोरी माजरा में मामूली विवाद में पति ने पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी ने गला दबाने के बाद चाकू से भी वार किया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने मौके से चाकू बरामद किया है। मृतका की बहन ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली सदर बाजार में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
UP Crime News: Wife was murdered by husband in law house in Saharanpur see photos
दंपती का फाइल फोटोष - फोटो : amar ujala

पुलिस के मुताबिक, रविवार की दोपहर धामपुर जाने को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान कृष्ण कुमार ने मारपीट करते हुए प्रियंका का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके साथ ही गर्दन पर चाकू मारने की भी कोशिश की। क्योंकि, गर्दन पर निशान मिले हैं और खून लगा चाकू भी घटनास्थल पर पड़ा मिला है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और खून लगा चाकू बरामद किया है। मृतका की बड़ी बहन उपासना ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली सदर बाजार में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उपासना ने दहेज की खातिर हत्या करने का भी आरोप लगाया है। एसपी सिटी राजेश कुमार का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन
UP Crime News: Wife was murdered by husband in law house in Saharanpur see photos
विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala

प्रियंका के नहीं हैं मां-बाप, कोहराम मचा  
प्रियंका के मां-बाप नहीं है और न ही कोई भाई है। उसकी एक बड़ी बहन उपासना और उससे छोटी ऋतु है, जिस समय वारदात हुई, तब उपासना नौकरी पर गई थी। बहन की मौत का पता लगते ही दोनों बहनें घर पहुंच गईं और कोहराम मच गया। उपासना का कहना है कि दहेज की खातिर भी प्रियंका के साथ मारपीट की जाती थी। इसी के चलते अब उसकी हत्या कर दी गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed