सहारनपुर में सड़क हादसे में मां और पिता के साथ जान गंवाने वाली शिल्पी की 19 दिसंबर को सगाई होनी थी और जनवरी में शादी तय हुई थी। परिजन लाडली बेटी शिल्पी की सगाई और शादी की तैयारी में जुटे थे। इसलिए पूरा परिवार देहरादून से कार से सहारनपुर में खरीदारी करने आ रहा था। परिवार के तीन सदस्यों की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
देहरादून के मेहूवाला निवासी प्रवीण चौहान अपनी पुत्री शिल्पी चौहान की 19 दिसंबर को होने वाली सगाई की तैयारियों में जुटे थे। शिल्पी की शादी जनवरी में तय की थी। प्रवीण के चाचा देहरादून के पटेलनगर निवासी श्रवण ने बताया कि सहारनपुर के रायवाला बाजार में कपड़ों की खरीदारी के लिए प्रवीण अपनी पत्नी मंजू चौहान, पुत्री शिल्पी, पुत्र दीक्षांत और निशांत के साथ कार से आ रहे थे। इन दिनों परिवार में शादी की तैयारियां चल रही थी। मगर, किसी को क्या पता था कि प्रवीण, शिल्पी और मंजू की सड़क हादसे में मौत हो जाएगी।
2 of 5
सहारनपुर में दर्दनाक हादसा।
- फोटो : amar ujala
मौत की खबर जैसे देहरादून में परिजनों और रिश्तेदारों को लगी तो वह सहारनपुर के लिए चल दिए। यहां पहुंचने पर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखे शवों को देखकर परिवार की महिलाओं में कोहराम मच गया। हादसे में प्रवीण के दोनों बेटे गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।
3 of 5
कार के उड़े परखच्चे।
- फोटो : amar ujala
ओवरटेक करते वक्त हुआ हादसा
पुलिस के अनुसार वैगनआर कार को प्रवीण चौहान चला रहे थे। मोहंड के पास वाहन को ओवरटेक करने दौरान सामने से आ रही बस से कार की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में दंपती और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई।
4 of 5
कार में मिले तीन लाख रुपये।
- फोटो : amar ujala
कार से तीन लाख रुपये मिले
बेटी की शादी के लिए चौहान दंपती बच्चों के साथ खरीदारी करने के लिए सहारनपुर आ रहे थे। वह तीन लाख रुपये लेकर घर से साथ लेकर चले थे। हादसे के बाद कार से पुलिस ने रुपये बरामद किए।
5 of 5
इसी बस से हुई टक्कर।
- फोटो : amar ujala
एसएसपी आकाश तोमर कहना है कि लिखा-पढ़ी के बाद रुपये मृतकों के परिजनों के सुपुर्द किए जाएंगे। तहरीर आने पर बस चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।