स्पेशल सेल की टीम ने भारत के टॉप मोस्ट गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी के साथ लेडी डॉन अनुराधा चौधरी उर्फ अनुराग उर्फ मैडम मिंज उर्फ रिवाल्वर रानी (37) को भी गिरफ्तार किया है। राजस्थान के सीकर जिले के गांव लक्ष्मण गढ़ की रहने वाली अनुराधा बीटेक और एमबीए पास है।
तस्वीरें: देश के मोस्ट वांटेड काला जठेड़ी के साथ ‘लेडी डॉन’ मैडम मिंज भी गिरफ्तार, सामने आए खौफनाक राज
सरसावा टोल पर लेडी डॉन के साथ गिरफ्तार हुआ काला
स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त मनीषी चंद्रा ने बताया कि फरवरी 2020 में काला हरियाणा पुलिस की कस्टडी से फरार हो गया था। पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए छह माह से ऑपरेशन-डी-24 चला रही थी। एक एसीपी और दो इंस्पेक्टरों की टीम गोवा, गुजरात, मध्य प्रदेश, बिहार, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड में काला जठेड़ी के पीछे रही, लेकिन वह पुलिस को चकमा देता रहा। टीम ने सहारनपुर के सरसावा टोल पर आने की सूचना पर उसे और उसके साथ लिवइन में रह रही अनुराधा को गिरफ्तार किया।
थाईलैंड में बैठे गैंगस्टर वीरेंद्र प्रताप उर्फ काला राणा, कनाडा में सतेंद्र जीत सिंह उर्फ गोल्डी बरार और यूके का गैंगस्टर मोंटी काला को दिशा-निर्देश देते थे। इनके अलाइंस में 300 से अधिक शॉर्प शूटर हैं और मुख्य धंधा शराब बंदी वाले राज्यों में शराब का कारोबार, जबरन वसूली, अवैध हथियार, तस्करी, जमीन हड़पना व सुपारी लेकर हत्या करवाना है। पहलवान सुशील कुमार के साथ काला जठेड़ी की कितनी नजदीकियां थी, पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है।
काला जठेड़ी की जिले में मौजूदगी की जांच करेगी एसओजी
सहारनपुर पुलिस को इनामी गैंगेस्टर काला की गिरफ्तारी की भनक तक नहीं लग पाई। उसके बड़गांव क्षेत्र में छिपे होने की भी चर्चाएं हैं। एसएसपी डॉ. एस चनप्पा का कहना है कि काला जठेड़ी सहारनपुर जनपद में कहां-कहां रहा है, इसकी जांच एसओजी को सौंपी गई है। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि संदीप की सहारनपुर पुलिस को गिरफ्तारी की जानकारी सोशल मीडिया से हुई है, दिल्ली पुलिस ने स्थानीय पुलिस से कोई संपर्क नहीं किया।
काला जठेड़ी की मौजूदगी की जांच करेगी एसओजी
सात लाख के इनामी संदीप उर्फ काला जठेड़ी के सहारनपुर जिले में छिपकर रहने की जांच एसओजी करेगी। काला जठेड़ी को एक दिन पहले ही दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है।
हरियाणा में कुख्यात लारेंस बिश्नोई और राजू बसौदी सहित गैंग का प्रमुख सदस्य संदीप उर्फ काला जठेड़ी को एक फरवरी 2020 को गुरुग्राम पुलिस फरीदाबाद अदालत में पेश करने ले गई थी। पेशी के बाद वापस ले जाते समय गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर बदमाशों ने पुलिस की गाड़ी पर फायरिंग कर काला जठेड़ी को पुलिस हिरासत से छुड़ा लिया था। बताया जाता है कि काला जठेड़ी ही लारेंस बिश्नोई और राजू बसौदी गैंग की कमान संभाल रहा है। पुलिस कस्टडी से फरार होने के बाद वह सहारनपुर जिले में शरण लिए हुए था, लेकिन स्थानीय पुलिस को इसकी भनक नहीं थी।
सूत्रों की मानें तो, संदीप उर्फ काला बड़गांव क्षेत्र में छिपा हुआ था, और यहीं से अपने गैंग को चला रहा था। वहीं, एसएसपी डॉ. एस चनप्पा का कहना है कि संदीप उर्फ काला जठेड़ी सहारनपुर जनपद में कहां-कहां रहा है, इसकी जांच एसओजी को सौंपी गई है।