उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। गंगोह कोतवाली क्षेत्र के गांव मैनपुरा में दुकान के बाहर सामान खरीदने के लिए खड़े चार मासूम बच्चों को तेज गति से आ रही कार ने कुचल दिया। वहीं बच्चों की चीख-पुकार सुनकर लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। मौके पर पहुंचे लोगों ने खौफनाक मंजर देखा तो उनकी रूह कांप गई। हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई है, जबकि दो घायल हो गए।
सहारनपुर में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार ने चार मासूमों को कुचला, चीख-पुकार सुन दौड़े लोग; मंजर देख कांप गई रूह
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 08 Jul 2022 05:51 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन