सहारनपुर में न्यू भगत सिंह कॉलोनी में बसपा के पूर्व एमएलसी महमूद अली की कोठी को जमींदोज करने में विकास प्राधिकरण की मशीनें भी हांफ गईं। जब बुलडोजर से काम नहीं चला तो विकास प्राधिकरण को बड़ी पोकलेन मशीन मंगवानी पड़ी। पोकलेन मशीन को भी 500 वर्ग गज में बनी दो मंजिला आलीशान कोठी को ध्वस्त करने में 11 घंटे से अधिक का समय लग गया।
खनन माफिया हाजी इकबाल और उसके भाई पूर्व एमएलसी महमूद अली की कोठियों को प्रशासन ने ध्वस्त करने की कार्रवाई की। सहारनपुर विकास प्राधिकरण के अनुसार दोनों भाइयों की तीन कोठियों में से दो कोठी स्वीकृत मानचित्र से अधिक अवैध रूप से निर्माण कराया था। न्यू भगत सिंह कॉलोनी में बनी महमूद अली की कोठी बिना मानचित्र पास कराए ही अवैध रुप से बनाई गई थी।
2 of 6
buldozer
- फोटो : अमर उजाला
नोटिस देने के बाद सोमवार सहारनपुर विकास प्राधिकरण ने तीनों कोठियों के अवैध निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू की। सोमवार को प्राधिकरण के अधिकारी जेसीबी लेकर पहुंचे थे। जेसीबी से महमूद अली की कोठी को तोड़ने की कोशिश की गई थी, लेकिन पूरी ऊंचाई तक जेसीबी नहीं पहुंचने की वजह से ध्वस्तीकरण में परेशानी आ रही थी। ऐसे में दोपहर तीन बजे ही प्राधिकरण की टीम ध्वस्तीकरण को बीच में छोड़कर लौट गई थी।
3 of 6
buldozer
- फोटो : अमर उजाला
वहीं मंगलवार को प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता और अन्य अभियंता समेत कई अधिकारी बड़ी पोकलेन मशीन लेकर पहुंचे। पोकलेन मशीन से कोठी को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू की गई, लेकिन 500 वर्ग गज भूमि पर बनी दो मंजिला मजबूत और आलीशान कोठी को जमींदोज करने में प्राधिकरण की मशीनें तक हांफ गईं। सुबह नौ बजे शुरू हुई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई रात आठ बजे तक चलती रही। अधिशासी अभियंता सहित कई अधिकारी सुबह से शाम तक मौके पर खड़े रहे।
4 of 6
buldozer
- फोटो : अमर उजाला
उधर, कोठी को ध्वस्त करने से पहले विकास प्राधिकरण की टीम ने कोठी में बंद प्रमुख सामान जैसे सोफा, मेज, एसी, बेड, गद्दे आदि को बाहर निकलवाकर सुरक्षित रखवाया।
5 of 6
buldozer
- फोटो : अमर उजाला
दफ्तर को सील किया
प्राधिकरण के अधिकारियों ने हाजी इकबाल की दो कोठियों का वो ही हिस्सा ध्वस्त किया, जो मानचित्र से अधिक बना था। अधिकारियों ने यहां का सामान एकत्र कर हाजी इकबाल के दफ्तर में रखवा कर उस दफ्तर को सील कर दिया, जबकि महमूद अली की पूरी कोठी को ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई।