फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सहारनपुर: मोहब्बत का दर्दनाक अंत, करवाचौथ का सामान खरीदा, फिर उजड़ गई पति-पत्नी की दुनिया, तस्वीरें

Tue, 11 Oct 2022 09:20 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 11 Oct 2022 09:20 PM IST
विज्ञापन
The husband and wife have died in a village of Saharanpur after thee years of marriage
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

सहारनपुर शहर से सटे गांव शेखपुरा कदीम में दंपती ने संदिग्ध हालात में आत्महत्या कर ली। विवाहिता ने फांसी लगाकर, जबकि उसके पति ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दी है। पता लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। एसएसपी, एसपी सिटी और एएसपी ने मौके पर पहुंचकर जांच की। दोनों ने खुदकुशी क्यों की है, पुलिस इसकी छानबीन में जुटी है। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। 


  
यह घटना मंगलवार को देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव शेखपुरा कदीम में हुई। यहां का निवासी शुभम (24) पेंटर का काम करता था। तीन साल पहले उसकी शादी रुड़की के लंढौरा गांव निवासी सोनम (23) के साथ हुई थी। 

The husband and wife have died in a village of Saharanpur after thee years of marriage
सहारनपुर पुलिस, क्राइम न्यूज - फोटो : अमर उजाला

मंगलवार दोपहर घर में ही बने कमरे में सोनम का शव फांसी पर लटका मिला और शुभम की लाश चारपाई पर पड़ी थी। बराबर के कमरे में शुभम की मां तारावती सोई हुई थी। शुभम के भतीजों ने उनको मृत अवस्था में पड़ा देखा और परिजनों को जानकारी दी। दोनों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

The husband and wife have died in a village of Saharanpur after thee years of marriage
मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : amar ujala

मामले की जानकारी मिलते ही एसएसपी डॉ. विपिन ताडा, एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक, एएसपी प्रीति यादव और देहात कोतवाली इंस्पेक्टर मनोज चाहल मौके पर पहुंच गए। इसके बाद फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि जांच में सामने आया है कि सोनम ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है और उसके बाद शुभम ने भी जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। दोनों ने ऐसा क्यों किया है, इसकी छानबीन की जा रही है। वहीं, पुलिस हत्या के बिंदु पर भी जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर सही स्थिति का पता लग पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
The husband and wife have died in a village of Saharanpur after thee years of marriage
विलाप करतीं महिलाएं। - फोटो : amar ujala

करवाचौथ का सामान खरीदकर बाजार से लौटे थे दोनों 
परिजनों के मुताबिक, सुबह के समय दोनों बाजार गए थे। बताया जा रहा है कि दोनों करवाचौथ पर्व का सामान लेकर घर लौटे थे, लेकिन अचानक ऐसा क्या हुआ कि दोनों ने आत्महत्या कर ली। इसको लेकर ग्रामीण और रिश्तेदार भी हैरान हैं। 

विज्ञापन
The husband and wife have died in a village of Saharanpur after thee years of marriage
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

तीन साल पहले हुई थी शादी, नहीं था कोई बच्चा 
दोनों की शादी तीन साल पहले हुई थी, लेकिन उनके कोई बच्चा नहीं था। पुलिस के मुताबिक, इस बात को लेकर कुछ समय पूर्व परिवार में विवाद भी हुआ था, लेकिन शुभम व सोनम एक-दूसरे से बेहद मोहब्बत करते थे। उन्होंने ऐसा कदम क्यों उठाया है। यह जांच के बाद ही पता चल पाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed