फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिंसा की आग में जल उठा था सहारनपुर का ये गांव, फिर टकराव के हालात, ये है बड़ी वजह

Fri, 19 Feb 2021 01:31 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 19 Feb 2021 01:31 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur Riot Update: again tension in Shabbirpur village of Saharanpur and Police Force Deployed in village
सहारनपुर के शब्बीरपुर में हुई थी हिंसा - फोटो : अमर उजाला

संत शिरोमणि गुरू रविदास की जयंती पर 25 फरवरी को सहारनपुर के शब्बीरपुर गांव में शोभायात्रा के मार्ग को लेकर फिर विवाद की स्थिति बन रही है। प्रशासन ने एक वैकल्पिक मार्ग सुझाया है और उसका प्रयास है कि अनुमति में निर्धारित मार्ग से ही शोभायात्रा निकाली जाए, जबकि अनुसूचित जाति वर्ग के लोग परंपरागत मार्ग से शोभायात्रा निकालने की जिद पर अड़े हुए हैं। अब उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने 21 फरवरी तक परंपरागत मार्ग से शोभायात्रा निकालने की अनुमति नहीं दी तो 22 फरवरी को वह लोग धर्म परिवर्तन करने को मजबूर हो जाएंगे।

Saharanpur Riot Update: again tension in Shabbirpur village of Saharanpur and Police Force Deployed in village
गांव में फोर्स तैनात - फोटो : अमर उजाला

गुरुवार को गांव शब्बीरपुर निवासी मनवीर सिंह, सुदेश कुमार, शिवकुमार, अग्नि भास्कर, श्याम सिंह, दिनेश कुमार, दल सिंह, पलटूराम, शिमला, उर्मिला, बबली, नरेशो, लाल्ली, बिरमला आदि ने प्रेस नोट जारी किया। उसमें कहा कि 25 फरवरी को संत रविदास की जयंती पर ग्राम शब्बीरपुर में वर्ष 1978 से शोभायात्रा निकलती आई है। इसलिए परंपरागत मार्ग से ही शोभायात्रा निकालने की अनुमति मिलनी चाहिए। 

Saharanpur Riot Update: again tension in Shabbirpur village of Saharanpur and Police Force Deployed in village
सहारनपुर के शब्बीरपुर में हुई थी हिंसा - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने बताया कि गत 13 जनवरी को पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र भेजकर अनुमति मांगी थी, लेकिन अब तक अनुमति नहीं मिली है। इन्होंने आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष के दबाव में आकर प्रशासन अनुमति नहीं दे रहा है और न्यायालय में भी झूठी रिपोर्ट भेजी गई, जिसको सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है। आरोप है कि शोभायात्रा का मार्ग बदलकर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Saharanpur Riot Update: again tension in Shabbirpur village of Saharanpur and Police Force Deployed in village
शब्बीरपुर हिंसा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

चार साल पूर्व हुई थी गांव में हिंसा
शब्बीरपुर में पांच मई 2017 को महाराणा प्रताप की जयंती पर शोभायात्रा के दौरान जातीय हिंसा हुई थी, जिसमें दोनों पक्षों के दो लोगों की जान चली गई थी। वहीं, अगले साल 2018 में पुलिस प्रशासन ने रविदास जयंती को लेकर नया रूट बनाया था जो राजपूत पक्ष के मोहल्लों से अलग रखा गया था। 

विज्ञापन
Saharanpur Riot Update: again tension in Shabbirpur village of Saharanpur and Police Force Deployed in village
शब्बीरपुर हिंसा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

कोर्ट में डाले प्रार्थनापत्र पर जारी हो चुके नोटिस
शब्बीरपुर में शोभायात्रा के मार्ग को लेकर सुदेश कुमार की तरफ से विशेष न्यायाधीश एससी एसटी के न्यायालय में भी प्रार्थनापत्र दिया। उसमें बताया कि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से परंपरागत मार्ग से शोभायात्रा निकालने के लिए अनुमति मांगी, मगर अनुमति नहीं दी और शिकायतपत्रों का निस्तारण नहीं किया गया। सुदेश कुमार का दावा है कि इस पर विशेष न्यायाधीश एससी एसटी कोर्ट वीके लाल ने मामले में प्रमुख सचिव, एसएसपी सहित 14 अधिकारियों को नोटिस जारी किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed