सहारनपुर से देहरादून जा रहे किसानों को यूपी की सीमा में गांव टांडा मानसिंह पर ट्रैक्टरों सहित रोक लिया गया। उधर, देहरादून-सहारनपुर हाईवे पर बिहारीगढ़ क्षेत्र में वाहनों का जाम लग गया है। अधिकारी किसानों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन, वे देहरादून जाने की जिद पर अड़े हैं।
सहारनपुर में जिद पर अड़े हैं किसान, समझाने पहुंचे अफसर, तस्वीरों में देखें मौके का हाल
इसके बाद जिलाधिकारी अखिलेश सिंह और एसएसपी डॉ. एस चनप्पा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों को समझाने की कोशिश की लेकिन, वे मानने को तैयार नहीं है। किसानों का कहना है कि आज देहरादून जाकर ही रहेंगे।
एसएसपी डॉ. एस चनप्पा के अनुसार, किसानों के देहरादून कूच को लेकर एसडीएम और पुलिस क्षेत्राधिकारी बेहट की अगुवाई में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
कृषि कानूनों के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन और संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर शनिवार को सहारनपुर से भाकियू की युवा विंग के जिला अध्यक्ष अजय कांबोज के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टरों के साथ देहरादून के लिए कूच किया। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं का कहना है कि देहरादून में राज भवन पर पहुंचकर घेराव और प्रदर्शन किया जाएगा।
भाकियू कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी उत्तराखंड के किसानों का सहयोग करने की है। भाकियू के पदाधिकारियों ने उत्तराखंड राज भवन के घेराव को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की थी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/